{"_id":"5e3311008ebc3e4b3412be83","slug":"zimbabwe-vs-sri-lanka-day-4-zimbabwe-lead-by-354-runs-with-3-wickets-remaining","type":"story","status":"publish","title_hn":"ZIMvsSL: मुश्किल में श्रीलंका, जिम्बाब्वे को मिली 354 रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ZIMvsSL: मुश्किल में श्रीलंका, जिम्बाब्वे को मिली 354 रन की बढ़त
Fri, 31 Jan 2020 07:41 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 31 Jan 2020 07:41 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम जिंबाब्वे
- फोटो : icc twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच हरारे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में सात विकेट के नुकसान पर 241 रन बना लिए हैं। सीम विलियम्स 47 और डोनाल्ड 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बता दें कि चौथे दिन बारिश ने मैच में थोड़ा खलल डाला।
विज्ञापन
इससे पहले मेजबान टीम जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 406 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 293 रन पर ही सिमट गई। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 113 रन की बढ़त मिली। इस हिसाब से जिम्बाब्वे की कुल बढ़त अब 354 रन की हो गई है, जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
इस तरह दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम स्थिति मजबूत दिख रही है और इस लिहाज से दो मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ भी हो सकती है। बता दें कि चौथे दिन का खेल श्रीलंका ने 62/1 से आगे खेलना शुरू किया था।
विज्ञापन