फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Zimbabwe Team For ODI Series Against India; Regis Chakabwa Captain; Muzarabani, Ervine to miss India series

IND vs ZIM: भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के जिम्बाब्वे टीम का एलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

Fri, 12 Aug 2022 04:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 12 Aug 2022 04:23 PM IST
सार

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रेजिस चकाबवा को कप्तानी सौंपी गई है। चकाबवा ने ही हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे टीम की कप्तानी की थी।

विज्ञापन
Zimbabwe Team For ODI Series Against India; Regis Chakabwa Captain; Muzarabani, Ervine to miss India series
जिम्बाब्वे की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का एलान कर दिया गया है। इस सीरीज में टीम के कई सीनियर खिलाड़ी खेलते नहीं दिखेंगे। इनमें तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदाई चतारा, वेलिंग्टन मसाकाद्जा और नियमित कप्तान क्रेग इरविन शामिल हैं। सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त को होगी, जबकि 22 अगस्त को आखिरी मैच खेला जाएगा। 
विज्ञापन

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रेजिस चकाबवा को कप्तानी सौंपी गई है। चकाबवा ने ही हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे टीम की कप्तानी की थी। नियमित कप्तान इरविन लेफ्ट हैमस्ट्रिंग टीयर से उबर रहे हैं। वहीं, मुजरबानी जांघ में चोट, चतारा और मसाकाद्जा कंधे में चोट से जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Zimbabwe Team For ODI Series Against India; Regis Chakabwa Captain; Muzarabani, Ervine to miss India series
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव किया था। 30 जुलाई को जब दौरे के लिए टीम चुनी गई थी, तब शिखर धवन को कमान सौंपी गई थी। वहीं, गुरुवार को बीसीसीआई ने बताया कि केएल राहुल पूरी तरह फिट हैं और वही जिम्बाब्वे दौरे पर टीम की कमान संभालेंगे। धवन को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। जिम्बाब्वे दौरे के लिए 16 सदस्यीय टीम को चुना गया है।
विज्ञापन

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम: रेयान बर्ल, रेजिस चकाबवा (कप्तान), तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड एंगारवा, विक्टर न्याउची, सिकंदर , मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो। 

Zimbabwe Team For ODI Series Against India; Regis Chakabwa Captain; Muzarabani, Ervine to miss India series
केएल राहुल कप्तान होंगे - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed