{"_id":"d90d2691473a4c0f71411c3fe8dfe313","slug":"zimbabwe-refused-to-play-test-with-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्बाब्वे ने चौंकाया, टेस्ट मैच खेलने से किया इनकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिम्बाब्वे ने चौंकाया, टेस्ट मैच खेलने से किया इनकार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 29 Jan 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट में उलटफेर करने के लिए पहचान बनाने वाले जिम्बाब्वे ने आईसीसी को चौंकाते हुए दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट खेलने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
पिछले काफी समय से खिलाड़ियों की हड़ताल और वित्तीय तंगी से जूझ रहे जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड (जेडसी) ने दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट खेलने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है लेकिन उससे पहले उसने जिम्बाब्वे के सामने एक टेस्ट मैच खेलने का प्रस्ताव रखा था जिससे जेडसी ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि बोर्ड ने उम्मीद जताई है कि वह अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के साथ दो टेस्ट और सीमित प्रारूप सीरीज खेलेगा।
जेडसी के प्रवक्ता लवमोर बांडा ने कहा, "जिम्बाब्वे बोर्ड इस प्रस्ताव को फिलहाल स्वीकार नहीं कर सकता है लेकिन हमें उम्मीद है कि हम अगस्त में नंबर वन टेस्ट टीम के खिलाफ दो टेस्ट तथा वनडे मैचों की सीरीज आयोजित कर पाएंगे।"
जिम्बाब्वे के खिलाड़ी गत वर्ष से ही भुगतान और बोनस को लेकर हड़ताल पर हैं जिस कारण से श्रीलंका और अफगानिस्तान का दौरा भी रद्द करना पड़ा है।