{"_id":"6674414b8163ce673d09fd44","slug":"zimbabwe-cricket-names-justin-sammons-as-zimbabwe-head-coach-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले जिंबाब्वे को मिला नया कोच, हॉटन की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले जिंबाब्वे को मिला नया कोच, हॉटन की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी
Thu, 20 Jun 2024 08:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 20 Jun 2024 08:19 PM IST
सार
जिंबाब्वे के पूर्व बल्लेबाज डियोन इब्राहिम सहायक कोच होंगे। वह न्यूजीलैंड की सीनियर पुरुष टीम के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
जस्टिन सैमंस
- फोटो : Zimbabwe cricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के तुरंत बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिंबाब्वे का दौरा करना है। इस सीरीज से ठीक पहले जिंबाब्वे ने जस्टिन सैमंस को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। सैमंस डेव हॉटन की जगह टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे जिन्होंने अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे टी20 विश्व कप के लिए जिंबाब्वे के क्वालिफाई नहीं कर पाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया था। सैमंस दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं।
इयोन इब्राहिम होंगे सहायक कोच
सैमंस का कार्यकाल छह जुलाई से हरारे में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच से शुरू होगा। जिंबाब्वे के पूर्व बल्लेबाज डियोन इब्राहिम सहायक कोच होंगे। वह न्यूजीलैंड की सीनियर पुरुष टीम के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा हैं। जिंबाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष तावेंग्वा मुकुहलानी ने एक बयान में कहा, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जस्टिन जिंबाब्वे की सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच होंगे। उनके पास कोचिंग का अपार अनुभव है और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में कई युवा प्रतिभाओं को तलाशा और तराशा है।