फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Zimbabwe Cricket board, managing director suspended by Government unit

वर्ल्ड कप खेल चुकी जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को सरकार ने किया बर्खास्त

Sat, 22 Jun 2019 11:38 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 22 Jun 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Zimbabwe Cricket board, managing director suspended by Government unit
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम - फोटो : file

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को शुक्रवार 21 जून को जिम्बाब्वे के खेल आयोग ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है, बोर्ड में हो रहे भ्रष्टाचार की वजह से जिम्बाब्वे सरकार ने यह कदम उठाया है। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के कार्यवाहक प्रबंध निदेशक गेटमोर मकोनी को भी उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया ।

विज्ञापन


खेल आयोग ने जिम्बाब्वे क्रिकेट को यह निर्देश दिया था कि जब तक भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच नहीं हो जाती, तब तक बोर्ड किसी भी पद के लिए चुनाव नहीं कराएगा। सरकार के सूत्रों ने बताया कि जिम्बाब्वे क्रिकेट पर धोखाधड़ी और पैसों के हेरफेर के मामले में जांच चल रही है। 

विज्ञापन

 

जिम्बाब्वे खेल आयोग ने चुनावी प्रक्रिया को रद्द करने का निर्देश जारी किया था, लेकिन बोर्ड ने आदेश को अनदेखा कर चुनाम का संचालन किया, जिसके परिणामस्वरूप चार साल के कार्यकाल के लिए मुकुहलानी का चुनाव हुआ और इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

एसआरसी ने जोर देकर कहा कि उसे संविधान के विभिन्न उल्लंघनों और अन्य विवादों की कई शिकायतों के बाद कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया गया था। यह राष्ट्रीय हित में नहीं हो सकता है कि एक राष्ट्रीय खेल संघ खुद को इस तरीके से संचालित करता है और यह सुझाव देता है कि वह और उसके अधिकारी खुद कानून हैं। 

डेविड एलमैन-ब्राउन, अहमद इब्राहिम, चार्ली रॉबर्टसन, साइप्रियन मैंडगेन, रॉबर्टसन चिनिएनगेटेरे, सेकेसाईई निगोवारा और डंकन फ्रॉस्ट को देश में क्रिकेट मामलों को चलाने के लिए फिलहाल नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed