फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Zimbabwe Cricket Board clears all the due payments of players and staff

खत्म हुई जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की वित्तीय समस्या, नाराज खिलाड़ियों की लौटाई पाई-पाई

Mon, 30 Jul 2018 06:12 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jul 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
Zimbabwe Cricket Board clears all the due payments of players and staff
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम - फोटो : file

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड का वित्तीय संकट क्रिकेट के गलियारों में आम चर्चा का विषय बन गया है। बोर्ड पर वित्तीय संकट इस कदर मंडराने लगा है कि उसे खिलाड़ियों को पेमेंट करने के लिए आईसीसी से फंड लेना पड़ रहा है। दरअसल क्रिकेटरों का पिछला भुगतान अदा करने में असमर्थ जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से फंड लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में आईसीसी ने ऐलान कर दिया था कि वह टीम को बकाया चुकाने में पूरी तरह असमर्थ है। बोर्ड की इस बात से कई खिलाड़ी काफी नाराज थे। अब जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि आईसीसी से मिले फंड से उन्होंने खिलाड़ियों का पिछला सारा हिसाब कर दिया है। इस रुपये से न सिर्फ खिलाड़ी बल्कि सपोर्टिंग स्टाफ का भी हिसाब चुकता किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी-20 ट्राई सीरीज में टीम के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि जब तक बोर्ड उनके पिछले पैसे का हिसाब नहीं करता तब तक हम किसी सीरीज में नहीं खेलेंगे। पैसों की किल्लत झेलने वाले इन खिलाड़ियों में ब्रेंडन टेलर, सिंकदर जरा, ग्रीम क्रेमर, सीन विलियम्स और क्रेग इरविन शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed