फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Zimbabwe beats Australia first time in their home soil wins third ODI by three wickets

AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया, तीसरा वनडे तीन विकेट से जीता

Sat, 03 Sep 2022 12:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोनी आयरलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोनी आयरलैंड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 12:16 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर जिम्बाब्वे की टीम ने पहली बार कोई मैच जीता है। वनडे क्रिकेट में यह तीसरा मौका है, जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है। 
 

विज्ञापन
Zimbabwe beats Australia first time in their home soil wins third ODI by three wickets
ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला जिम्बाब्वे ने तीन विकेट से जीत लिया है। यह पहला मौका है, जब जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया में कोई मैच जीती है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए थे और जिम्बाब्वे ने सात विकेट खोकर 11 ओवर रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने इतिहास रच दिया। हालांकि, वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम की। जिम्बाब्वे के लिए पांच विकेट लेने वाले रेयान बर्ल ने बल्ले के साथ भी 11 रन का अहम योगदान दिया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन


जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 33 वनडे मैच हुए हैं और इनमें से सिर्फ तीन मैच ही जिम्बाब्वे की टीम जीत पाई। यह पहला मौका है, जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया है। वहीं, 2014 के बाद जिम्बाब्वे ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इससे पहले 2014 में हरारे के मैदान पर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 1983 में खेला गया था और नॉटिंघम में जिम्बाब्वे ने 13 रन के अंतर से जीत हासिल की थी। इसके बाद 2014 में हरारे में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया और अब तीसरी बार इतिहास दोहराया है। 
विज्ञापन

डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया को 100 के पार पहुंचाया
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और हालातों का भरपूर फायदा उठाया। रेयान बर्ल ने तीन ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट लिए। ब्रैड इवांस ने दो विकेट झटके। नगरवा, न्याउची और सीन विलियम्स को एक-एक विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। उनके अलावा 19 रन बनाने वाले मैक्सवेल ही सिर्फ दहाई का आंकड़ा छू पाए। 

डेविड वॉर्नर 94 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और दो छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच पांच रन, स्टीव स्मिथ, एक रन, एलेक्स कैरी चार रन, मार्कस स्टोइनिस तीन रन और कैमरून ग्रीन तीन रन बनाकर आउट हुए। एडम जैम्पा एक रन बनाकर नाबाद रहे। 

कप्तान चकाबवा ने जिम्बाब्वे को जिताया
मुश्किल पिच पर 142 रन का लक्ष्य जिम्बाब्वे के लिए आसान नहीं था, लेकिन जीत की संभावना साफ दिख रही थी। काइटानो और मरुमानी की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए यह अच्छी शुरुआत थी। काइटानो 19 रन बनाकर आउट हुए और एक छोर पर विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 77 रन के स्कोर पर टीम के पांच विकेट गिर चुके थे। मरुमानी भी 35 रन बनाने के बाद टीम का साथ छोड़ गए। इसके बाद कप्तान रेजिस चकाबवा और टोनी मुनयोंगा ने पारी संभाली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 115 के स्कोर पर टोनी आउट हो गए। उन्होंने 17 रन बनाए। 

सातवें विकेट के लिए कप्तान चकाबवा और रेयान बर्ल ने 22 रन की साझेदारी की बर्ल 11 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक टीम का स्कोर 137 रन हो चुका था और जीत तय हो चुकी थी। अंत में रेजिस चकाबवा ने ब्रैड इवांस के साथ मिलकर टीम को तीन विकेट रहते जीत दिलाई। कप्तान रेजिस चाकबवा 37 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed