फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ZIM vs SA T20 Highlights: T20 World Cup Super 8 Zimbabwe vs South Africa Today Match Scorecard Result News in

ZIM vs SA Highlights: रजा का ऑलराउंड प्रदर्शन भी जिम्बाब्वे के नहीं आया काम, दक्षिण अफ्रीका पांच विकेट से जीता

Sun, 01 Mar 2026 06:26 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 01 Mar 2026 06:26 PM IST
सार

ZIM vs SA T20 World Cup Super 8: दक्षिण अफ्रीका ने सुपर आठ चरण में अपना दबदबा बनाए रखा और जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजों के बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने अच्छी बल्लेबाजी की।

विज्ञापन
ZIM vs SA T20 Highlights: T20 World Cup Super 8 Zimbabwe vs South Africa Today Match Scorecard Result News in
ब्रेविस और रिकेल्टन - फोटो : PTI

विस्तार

गेंदबाजों के बाद डेवाल्ड ब्रेविस की बल्लेबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में पांच विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह सुपर आठ चरण में अपने तीनों मुकाबले जीते। ग्रुप-1 में दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर बरकरार रहा। जिम्बाब्वे ने कप्तान सिकंदर रजा की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 153 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 154 रन बनाए।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से सामना
पहले ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर चुकी दक्षिण अफ्रीका की टीम इस जीत से सुपर आठ के ग्रुप एक में शीर्ष पर रही जबकि शुरुआती ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाला जिम्बाब्वे सुपर आठ में जीत का खाता खेलने में नाकाम रहा। दक्षिण अफ्रीका टीम अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करने के लिए कोलकाता जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजा के ऑलराउंड प्रदर्शन पर भारी पड़े ब्रेविस
दक्षिण अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 18 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 42 रन बनाए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए डेविड मिलर (16 गेंद में 22 रन) के साथ 25 गेंद में 50 रन की साझेदारी की। रेयान रिकल्टन ने 22 गेंद में चार छक्के की मदद से 31 का योगदान दिया। जॉर्ज लिंडे (21 गेंद में नाबाद 30) और ट्रिस्टन स्टब्स (24 गेंद में नाबाद 21) ने छठे विकेट के लिए 44 गेंद में 53 रन की अटूट साझेदारी के साथ टीम की जीत पक्की कर दी। जिम्बाब्वे के लिए रजा ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। रजा ने इस मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन किया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन

शुरुआत रही खराब
पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही और उसने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवाए। भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले ब्रायन बेनेट भी सस्ते में आउट हुए। जिम्बाब्वे की टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी और उसने 87 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए। जिम्बाब्वे के लिए सिर्फ रजा ही बड़ी पारी खेल सके, जबकि अन्य बल्लेबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।

रजा ने दिखाया दम
खराब शुरुआत के बाद कप्तान सिकंदर रजा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने दमदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। रजा ने 43 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 73 रन बनाए जिसकी मदद से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। जिम्बाब्वे के लिए रजा के अलावा क्लाइव मदांदे ने 20 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 26 रन बनाए। वहीं, बेनेट ने 15, डियोन मेयर्स ने 11, तादिवनाशे मारुमनी ने सात, रेयान बर्ल ने पांच और टोनी मदांदे ने दो रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने दो-दो विकेट झटके, जबकि जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी और एनरिच नॉर्त्जे को एक-एक विकेट मिला।

जिम्बाब्वे ने जीता टॉस
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने तीन बदलाव करते हुए क्वेन मफाका, एनरिच नॉर्त्जे और जॉर्ज लिंडे को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। जिम्बाब्वे को रिचर्ड नगारवा की सेवाएं नहीं मिलेगी। वह चोट के कारण एकादश से बाहर रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
जिम्बाब्वे: तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मेयर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रेयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मडांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकद्जा, ग्रीम क्रीमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिच नॉर्त्जे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed