फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   zim vs pak highlights: pakistan won second odi by 10 wickets saim ayub hit century scorecard know details

ZIM vs PAK: दूसरे वनडे में पाकिस्तान की जबरदस्त वापसी, सैम अयूब ने 53 गेंद में जड़ा शतक, 10 विकेट से जीता मैच

Tue, 26 Nov 2024 06:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 26 Nov 2024 06:57 PM IST
सार

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबानों की टीम 32.3 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में पाकिस्तान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सैम अयूब की शतकीय पारी की बदौलत 18.2 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। 

विज्ञापन
zim vs pak highlights: pakistan won second odi by 10 wickets saim ayub hit century scorecard know details
जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान - फोटो : @TheRealPCB

विस्तार

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को खेला गया। बुलावायो में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने मेजबानों को 10 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबानों की टीम 32.3 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में पाकिस्तान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सैम अयूब की शतकीय पारी की बदौलत 18.2 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। अब टीम की नजर निर्णायक मुकाबले पर होगी, जो 28 नवंबर (गुरुवार) को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन

सैम अयूब के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि
इस मैच में सैम अयूब का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 53 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक है। इसी के साथ वह पाकिस्तान के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी की बराबरी की, जिन्होंने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 53 गेंदों में शतक जड़ा था। इसके अलावा वह वनडे क्रिकेट इतिहास के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने टीम के 150 से कम स्कोर में भी शतक लगाया है। 

वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज
खिलाड़ी  विपक्षी टीम गेंद वर्ष
शाहिद अफरीदी श्रीलंका 37 1996
शाहिद अफरीदी भारत 45 2005
शाहिद अफरीदी बांग्लादेश 53 2010
सैम अयूब जिम्बाब्वे 53 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
जिम्बाब्वे के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने बाएं हाथ के बल्लेबाज अयूब ने 62 गेंद में 17 चौकों और तीन छक्कों से नाबाद 113 रन की पारी खेली। इसमें उनका साथ अब्दुल्लाह शफीक ने दिया, जिन्होंने 48 गेंद में चार चौकों की मदद से 32* रन बनाए। मेजबानों की ओर से डियोन मायर्स ने 33 और सीन विलियम्स ने 31 रन बनाए। मेजबान टीम के छह बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे लेकिन कोई भी टिककर बल्लेबाजी नहीं कर पाया। जिम्बाब्वे के खिलाफ अबरार अहमद (33 रन पर चार विकेट) और सलमान अली आगा (26 रन पर तीन विकेट) ने घातक गेंदबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed