फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ZIM vs IRE T20 score T20 World Cup 2022 Zimbabwe vs Ireland Scorecard and Result News Updates in Hindi

ZIM vs IRE T20: जिम्बाब्वे ने टूर्नामेंट में की जीत से शुरुआत, आयरलैंड को रौंदा, सिकंदर रजा की तूफानी पारी

Mon, 17 Oct 2022 06:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया) Published by: रोहित राज Updated Mon, 17 Oct 2022 06:51 PM IST
सार

मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में सात विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
ZIM vs IRE T20 score T20 World Cup 2022 Zimbabwe vs Ireland Scorecard and Result News Updates in Hindi
सिकंदर रजा ने बल्ले और गेंद से कमाल किया - फोटो : ICC

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप के चौथे मैच में जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को हरा दिया। सोमवार (17 अक्तूबर) को होबार्ट में जिम्बाब्वे ने ग्रुप बी में 36 रनों से जीत हासिल की। उसके एक मैच में दो अंक हो गए हैं, लेकिन वह नेट रनरेट के आधार पर स्कॉटलैंड से पीछे है। दोनों टीमों के दो-दो अंक हैं। स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज पर सोमवार को ही बड़ी जीत हासिल की। इससे उसका नेट रनरेट +2.100 हो गया। वहीं, जिम्बाब्वे का नेट रनरेट +1.550 है। आयरलैंड तीसरे और वेस्टइंडीज चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में सात विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने तूफानी पारी खेलते हुए 48 गेंद पर 82 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाए। सिकंदर का स्ट्राइक रेट 170.83 का रहा। उन्होंने एक विकेट भी लिया। सिकंदर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत
जिम्बाब्वे की पारी की बात करें तो छह ओवर में उसने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान 41 रन बनाए थे। रेजिस चकबवा खाता खोले बगैर पहले ही ओवर में आउट हो गए। उन्हें जोशुआ लिटिल ने टकर के हाथों कैच कराया। कप्तान क्रेग इर्विन 12 गेंद पर नौ रन बनाकर सिमी सिंह का शिकार बने। वेस्ले मधेवेरे ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंद पर 22 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: कौन हैं टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने वालीं राजलक्ष्मी अरोड़ा, क्या है इनका रोल, जानें
विज्ञापन

सिकंदर रजा ने जिम्बाब्वे को 170 के पार पहुंचाया
तीन विकेट गिर जाने के बाद सीन विलियम्स और सिकंदर रजा ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 27 गेंद पर 42 रनों की साझेदारी की। विलियम्स 11 गेंद पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सिकंदर रजा ने इसके बाद मिल्टन शुंबा के साथ पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने 35 गेंद पर 58 रन जोड़े। शुंबा ने 14 गेंद पर 16 रन बनाए। उनके बाद रयान बर्ल एक रन पर आउट हो गए। सिकंदर ने सातवें विकेट के लिए ल्यूक जोंगवे के साथ 17 गेंद पर 33 रन जोड़कर जिम्बाब्वे को 170 के पार पहुंचाया। जोंगवे 10 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड के लिए जोशुआ लिटिल ने तीन विकेट लिए। मार्क अडायर और सिमी सिंह को दो-दो सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: Shami IND vs AUS: 19वें ओवर तक डग आउट में बैठे थे शमी, छह गेंदों में 11 रन बचाने आए और पलट दिया पूरा मैच

आयरलैंड के बल्लेबाज नहीं चले
आयरलैंड के शुरुआती चार बल्लेबाज इस मैच में फेल रहे। पॉल स्टर्लिंग खाता नहीं खोल सके। कप्तान एंड्रयू बलबर्नी ने तीन रन ही बनाए। लॉरकर टकर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे और हैरी टैक्टर एक रन ही बना सके। कर्टिस कैंफर ने 27, जॉर्ज डॉकरेल और गैरेथ डेलनी ने 24-24 रन बनाकर आयरलैंड को मैच में तो बनाए रखा, लेकिन तीनों अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। बैरी मैककार्थी ने नाबाद 22, मार्क अडायर ने नौ और जोशुआ लिटिल ने नाबाद सात रन बनाए। सिमी सिंह खाता नहीं खोल सके। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजारबानी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। रिचर्ड नगारवा और तेंदई चतरा को दो-दो सफलता मिली। सीन विलियम्स और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed