फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ZIM vs BAN: Muzarabani, Ahmed continue to engage in banter on final Day after being fined by ICC VIDEO

ZIM vs BAN: जुर्माना लगने के बाद भी नहीं सुधरे मुजारबानी-तस्कीन, फिर मैदान पर की ऐसी हरकत, VIDEO

Mon, 12 Jul 2021 10:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 12 Jul 2021 10:37 PM IST
सार

खेल के दूसरे दिन बीच मैदान पर एक दूसरे से भिड़ने वाले यह खिलाड़ी मैच के अंतिम दिन भी एक दूसरे से मजाक करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल माडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
ZIM vs BAN: Muzarabani, Ahmed continue to engage in banter on final Day after being fined by ICC VIDEO
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : social media

विस्तार

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को एकमात्र टेस्ट में 220 रनों से करारी शिकस्त तो दे दी लेकिन दोनों देशों के खिलाड़ियों तस्कीन अहमद और ब्लेसिंग मुजारबानी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। खेल के दूसरे दिन बीच मैदान पर एक दूसरे से भिड़ने वाले यह खिलाड़ी मैच के अंतिम दिन भी एक दूसरे से मजाक करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल माडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मुजारबानी ने चौका जड़ने के बाद तस्कीन के डांस की नकल की, जबकि तस्कीन ने गेंदबाजी के दौरान उसी तरह का डांस कर मुजराबानी को जवाब दिया। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरे दिन आई थी 'हाथापाई' की नौबत

मैच के दूसरे दिन यानी 8 जुलाई को बांग्लादेश के तस्कीन अहमद और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी बीच मैदान पर 'हाथापाई' जैसी नौबत आ गई थी। दोनों के बीच खूब गहमागहमी हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। दोनों के बीच यह घटना मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश की पारी के 85वें ओवर में हुई थी। इस दौरान दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के करीब आ गए थे और दोनों के बीच कुछ कहासुनी होने लगी थी।

 

आईसीसी ने लगाया था जुर्माना

वहीं, दोनों खिलाड़ियों की इस हरकत के लिए आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की आचार संहिता के लेवल एक (अनुचित शारीरिक संपर्क) का उल्लघंन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। खिलाड़ियों को आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.1.12 का उल्लघंन करते हुए पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैच रैफरी या किसी अन्य व्यक्ति (दर्शक भी शामिल) अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है। इसके अलावा खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक एक डिमैरिट अंक जोड़ दिए गए हैं। इन दोनों को पिछले 24 महीनों में किसी उल्लंघन का दोषी नहीं पाया गया था।
 

जिम्बाब्वे की करारी हार

जिम्बाब्वे को बांग्लादेश के खिलाफ हरारे टेस्ट में 220 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मैच के अंतिम दिन जिम्बाब्वे को जीतने के लिए 477 रन बनाने थे। लेकिन उसकी पूरी टीम 256 रनों पर ढेर हो गई। बांग्लादेश को मैच जिताने में महमूदुल्लाह ने खास भूमिका निभाई। उन्होंने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में भी बाग्लादेश की ओर से शादमन इस्लाम और नजमुल होसैन शांतो ने शतक जड़े। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 468 और दूसरी इंनिग्स में एक विकेट पर 284 रन बनाकर पारी घोषित की। इस पूरे मुकाबले में जिंबॉब्वे की टीम संघर्ष करती नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed