फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ZIM vs AFG: Rahmat Shah registers highest individual score by Afghanistan batter in Test know details

ZIM vs AFG: रहमत शाह बने टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले अफगानी बल्लेबाज, हश्मतुल्लाह शहीदी को पीछे छोड़ा

Sat, 28 Dec 2024 09:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 28 Dec 2024 09:02 PM IST
सार

जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी इस मुकाबले में रहमत शाह ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टेस्ट इतिहास में सर्वोच्च स्कोर दर्ज करने वाले अफगानिस्तानी बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा वह दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे अफगानी बल्लेबाज बने।

विज्ञापन
ZIM vs AFG: Rahmat Shah registers highest individual score by Afghanistan batter in Test know details
रहमत शाह - फोटो : @ACBofficials

विस्तार

अफगानिस्तान की टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बुलावायो में खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान के 31 वर्षीय बल्लेबाज रहमत शाह ने दमदार प्रदर्शन किया और दोहरा शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 
विज्ञापन

टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर दर्ज करने वाले अफगानी बल्लेबाज बने
जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी इस मुकाबले में रहमत शाह ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टेस्ट इतिहास में सर्वोच्च स्कोर दर्ज करने वाले अफगानिस्तानी बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा वह दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे अफगानी बल्लेबाज बने। रहमत ने यह उपलब्धि तब हासिल की जब उन्होंने 371 गेंदों में 203 रन बनाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस मामले में हश्मतुल्लाह शहीदी को पीछे छोड़ा। अफगानिस्तान के कप्तान ने 2021 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 200* रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले अफगानिस्तान के बल्लेबाज

बल्लेबाज  स्कोर विपक्षी टीम स्थान साल
रहमत शाह 203* जिम्बाब्वे बुलावायो 2024
हश्मतुल्लाह शहिदी 200* जिम्बाब्वे अबू धाबी 2021
असगर अफगान 164 जिम्बाब्वे अबू धाबी 2021
हशमतुल्लाह शाहिदी 124* जिम्बाब्वे बुलावायो 2024
इब्राहिम जादरान 114 श्रीलंका कोलंबो 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed