टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने हरफनमौला हार्दिक पांड्या को धैर्य रखने की सलाह दी है और कहा है कि वह कमर की चोट से वापसी करने में जल्दबाजी नहीं करें। पांड्या पिछले साल सितंबर से टीम से बाहर हैं। अक्तूबर में उनके कमर के निचले हिस्से की सर्जरी हुई थी। इस बात की संभावना कम है कि वह 29 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग से पहले वापसी करें।
2 of 5
Hardik Pandya
- फोटो : social Media
अपने करियर में कई बार चोटों से परेशान रहे जहीर ने कहा, 'मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में अभी काफी समय है और हार्दिक को अपना समय लेना चाहिए और 120 प्रतिशत की फिटनेस के साथ वापसी करनी चाहिए। मैं इसे अपने अनुभव से कह सकता हूं, जब कोई चोटिल होता है तो यह वापसी करने के बारे में नहीं होता बल्कि आप कैसे वापसी करते हैं इस पर निर्भर करता है।'
3 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : social Media
मुंबई इंडियंस के क्रिकेट संचालन के निदेशक जहीर ने कहा, 'अपको इस पूरी प्रक्रिया के दौरान धैर्य बरकरार रखना होगा और इसकी निगरानी कर रही टीम के मुताबिक काम करना होगा।' पांड्या अभी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे है और फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहने के बाद टेस्ट टीम में वापसी नहीं कर सके थे।
4 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : social Media
जहीर से जब पूछा गया कि क्या उनकी पंड्या से बात हुई है तो उन्होंने कहा, 'हां (मैंने उससे बात की है)। चाहे किसी भी खेल का खिलाड़ी हो, मैं हर किसी से कहना चाहूंगा कि चोटिल होने बाद खेल से दूर होना काफी निराशाजनक होता है। लेकिन यह काफी जरूरी है कि धैर्य बरकरार रखें और उन चीजों को नियंत्रित करें जिन पर आपका नियंत्रण है।'
5 of 5
Hardik Pandya
- फोटो : social Media
जहीर से न्यूजीलैंड दौरे से पहले इशांत शर्मा के चोटिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह ज्यादा चिंता की बात नहीं क्योंकि टीम की बैंच स्ट्रैंथ मजबूत है। इशांत का टखना दिल्ली के रणजी मैच में मुड़ गया था। उन्होंने कहा, 'पिछली श्रृंखला का क्या नतीजा था। यह उसके बारे में नहीं है, यह पूरी टीम के एकजुट प्रदर्शन के बारे में है। भारतीय टीम का यही मजबूत पक्ष है। किसी भी टीम की मजबूती का पता उसकी बैंच स्ट्रैंथ से चलता है। हम अभी उस स्थिति में हैं जहां हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है।'