फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   zaheer khan in royal challengers bangalore training session at nca

IPL में दमखम दिखाने को तैयार अनुभवी जहीर

Thu, 28 Mar 2013 02:17 PM IST
बेंगलूरु/इंटरनेट डेस्क
बेंगलूरु/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 28 Mar 2013 02:17 PM IST
विज्ञापन
zaheer khan in royal challengers bangalore training session at nca

रॉयल चैंलेंजर्स बंगलौर के तेज गेंदबाज जहीर खान चोट से उबरने के बाद आईपीएल से दोबारा मैदान पर लौटने को तैयार हैं। आईपीएल-6 मैचों की तैयारी के लिए जहीर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जमकर अभ्यास में जुट गए हैं।

विज्ञापन


टीम इंडिया से काफी समय से बाहर चल रहे जहीर आरसीबी के कोच रे जेनिंग्स के साथ जमकर अभ्यास कर रहे हैं। तीन अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल-6 में आरसीबी के खिलाड़ी जहीर अपना जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन


जहीर के साथी खिलाड़ी जयदेव उनादकांत ने कहा कि जहीर पहले से काफी फिट दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने नेट पर स्विंग गेंदबाजी का जमकर अभ्यास किया है।

मालूम हो कि जहीर को मुंबई के रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दौरान गत दिसंबर पिंडली में चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी टीम में नहीं लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनादंकात ने कहा, 'जहीर ने पूरे सत्र अपनी गेंदबाजी में सुधार लाने के लिए काफी मेहनत की है। वह आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed