फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   zaheer abbas says misbah ul haq choose between head coach and chief selectors role 

जहीर अब्बास की मिसबाह उल हक को नसीहत, कहा- दो में से कोई एक ही पद चुनें

Tue, 08 Sep 2020 08:17 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 08 Sep 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
zaheer abbas says misbah ul haq choose between head coach and chief selectors role 
मिसबाह उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जहीर अब्बास ने टीम के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक को अहम सलाह दी है। उन्होंने मिसबाह को दो में से कोई एक ही पद चुनने को कहा है। अब्बास ने कहा है कि मिसबाह अगर आगे बढ़ना चाहते हैं तो मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता में से कोई एक ही जिम्मेदारी निभाएं।

विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बाज ने 'क्रिकेट बज' से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं कभी भी दो प्रमुख पदों को स्वीकार नहीं करूंगा। पेशेवर क्रिकेट एक आसान खेल नहीं है। मुझे लगता है कि मिस्बाह को खुद इसके बारे में सोचने और सही निर्णय लेने की आवश्यकता होगी, क्योंकि आखिरी समय में कोई भी बहाना सुनना नहीं चाहता।'
विज्ञापन


बता दें कि इसके लिए जहीर अब्बास ने हाल ही में इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में मिली हार का हवाला दिया। हालांकि, अब्बास ने टी-20 क्रिकेट में टीम की तारीफ भी की। इसके अलावा उन्होंने टीम में युवा खिलाड़ियों की एंट्री की सराहना की। वहीं, उन्होंने कहा कि टीम में गेंदबाजी की समस्या है, जिसके चलते पाक टीम कोई भी मैच नहीं जीत पाती है। इसके लिए कोच मिसबाह व सपोर्ट स्टाफ को नजदीकी से ध्यान देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सही राह पर टी-20 विश्व कप की तैयारियां- मिसबाह
उधर, पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने 2021 टी-20 विश्व कप की तैयारियों को लेकर चिंताओं को खारिज करते हुए कहा है कि भारत में होने वाले टूर्नामेंट के लिए उनके पास मजबूत टीम होगी।

उन्होंने यह भी साफ किया कि विश्व कप की रणनीति में टीम प्रबंधन ने वहाब रियाज, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद और शोएब मलिक जैसे खिलाड़ियों की भूमिकाएं सोच रखी है। मिसबाह ने लाहौर में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम को मजबूत बनाना चाहते हैं और यह गलत धारणा है कि टीम प्रबंधन उन पर दबाव बना रहा है।


उन्होंने कहा, 'बाबर मजबूत है और अपने फैसले खुद लेता है। हम उसे और मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि विश्व कप के लिये युवाओं को तैयार करने के मकसद से उनके पास काफी समय है। उन्होंने कहा, 'टी-20 क्रिकेट में हमारी तैयारियां सही दिशा में जा रही है। हमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हमारे पास युवा गेंदबाज है और हमने सही खिलाड़ियों पर निवेश किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed