फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuzvendra chahal teases rishabh pant for his blackflip and frontflip video

युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया के नए खिलाड़ी ऋषभ पंत का बनाया मजाक, बोले- सर्कस से जुड़ो

Mon, 23 Jul 2018 03:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
yuzvendra chahal teases rishabh pant for his blackflip and frontflip video
ऋषभ पंत

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के लिए टीम इंडिया में चुने गए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बेशक सातवें आसमान पर हैं। दिल्ली के युवा बल्लेबाज ने आईपीएल-11 में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से और इससे पहले उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था, जिसे ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम इंडिया के लिए चुना गया।

विज्ञापन


पंत अपने आक्रामक शॉट्स खेलने की वजह से पहले ही काफी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए भी बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अच्छी पारियां खेली और अपनी उपयोगिता साबित की। भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ ने भी पंत का समर्थन करते हुए कहा था कि उनमें लंबे प्रारूप में चमकने की क्षमता है।
विज्ञापन


बहरहाल, 20 वर्षीय बल्लेबाज इस समय टीम इंडिया में सिलेक्ट होकर बेहद खुश है। उन्होंने इसकी खुशी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाहिर की। पंत ने बैकफ्लिप और फ्रंटफ्लिप करते हुए अपने वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

युजवेंद्र चहल ने की पंत की जमकर खिंचाई

yuzvendra chahal teases rishabh pant for his blackflip and frontflip video
युजवेंद्र चहल कमेंट

पंत के साथी युजवेंद्र चहल ने युवा बल्लेबाज की खिंचाई करने में ज्यादा देरी नहीं की और कमेंट किया, 'अपोलो सर्कस से ऑफर आया है भाई। आपके इस वीडियो को देखने के बाद हां कर दूं।'

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant) on



दिल्ली के बल्लेबाज भी कहां रूकने वाले थे। उन्होंने चहल के कमेंट पर रिप्लाई किया, 'जी हां कीजिए, लेकिन मैं आपके साथ  ही इसे ज्वाइन करूंगा।'

बता दें कि इंग्लैंड के हाथों वन-डे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया अब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से पहला टेस्ट खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed