फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuzvendra Chahal is in team india for zimbabwe tour

देश के लिए पहले खेला चेस अब खेलेंगे क्रिकेट

Wed, 25 May 2016 04:02 PM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला,नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
Yuzvendra Chahal is in team india for zimbabwe tour
- फोटो : PTI

क्रिकेट में पिता-पुत्र के देश के लिए खेलने के उदाहरण कई मिलेंगे, लेकिन क्रिकेट के साथ चेस जैसे खेल में देश के प्रतिनिधत्व का कारनामा किसी ने नहीं किया है।

विज्ञापन


इतिहास की यह नई इबारत भी लिखी जानी वाली है और इस उपलब्धि का सेहरा क्रिकेट की पिच पर अपनी फिरकी से शतरंजी जाल बुनने वाले जींद (हरियाणा) के गुगली लेग स्पिनर गेंदबाज युजवेंदर चहल के सिर बंधने जा रहा है।
विज्ञापन


जिंबाबे दौरे के लिए रविवार को भारतीय टीम में चुने गए चहल चेस के नेशनल चैंपियन भी रह चुके हैं जूनियर वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधत्व भी कर चुके हैं। चहल का पहला प्यार तो क्रिकेट ही रहा, लेकिन वकील पिता यही चाहते थे कि बेटा चेस खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बारी दोनों में से एक को चुनने की आई तो बेटे ने क्रिकेट को चुना, लेकिन पिता ने कहा देश के लिए एक बार चेस खेल ले फिर छोड़ देना। युजवेंदर ने पिता की इस ख्वाहिश को तो पूरा दिया और अब वह माता-पिता की दूसरी इच्छा यानि की क्रिकेट में देश के प्रतिनिधत्व को भी पूरा करने जा रहे हैं।

अमर उजाला से की बात

Yuzvendra Chahal is in team india for zimbabwe tour

युजवेंदर ने अमर उजाला से यही कहा कि उन्हें माता-पिता की यह इच्छा पूरी करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। फिलहाल वह अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू को आईपीएल चैंपियन बनाना चाहते हैं।

पिछले दो आईपीएल से शानदार प्रदर्शन करते आ रहे युजवेंदर को आज सुबह ही पता लगा कि जिंबाबे दौरे के लिए टीम का चयन होना है। आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में अव्वल चल रहे युजवेंदर ने बताया कि उन्होंने यह नहीं सोचा था कि टीम में उनका चयन होगा।

उनका इस वक्त ध्यान सिर्फ आरसीबी को चैंपियन बनाने पर है। शाम को ही उन्हें टीम में चुने जाने के बारे में पता लगा तो उन्होंने माता-पिता से बात कर आशीर्वाद लिया और आस्ट्रेलिया में रहने वाली दोनों बहनों से भी बात की। खास बात यह है कि युजवेंदर से प्रेरणा लेते हुए दोनों बहनों ने भी चेस खेली और एक राज्य चैंपियन बनीं।

युजवेंदर खुलासा करते हैं कि पिता हमेशा चाहते थे कि वह चेस खेलें। अंडर-12 नेशनल चैंपियन बनने के बाद उन्हें लगा कि  क्रिकेट के लिए चेस छोड़नी होगी, लेकिन पिता ने कहा चेस में एक बार देश के लिए खेल लो। इसके बाद वह 2003 में ग्रीस में हुए जूनियर वर्ल्ड कप में खेलने गए।

युजवेंदर का कहना है कि आईपीएल के बाद वह अपनी फ्लिपर और टॉप स्पिन पर काम करेंगे। उनकी कोशिश यही रहेगी कि किस तरह इन दोनों हथियारों पर नियंत्रण बनाया जाए। इसके लिए वह अपने कोच रंधीर सिंह और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मनिंदर सिंह की मदद लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed