फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj singh works hard on his fitness to regain place in team india

वीडियो: टीम इंडिया में वापसी के लिए जोरदार तैयारी में जुटे युवराज सिंह

Wed, 27 Sep 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 27 Sep 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh works hard on his fitness to regain place in team india
युवराज सिंह - फोटो : Es
युवराज सिंह ने टीम इंडिया में वापसी के लिए जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। 35 वर्षीय युवराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो जिम के अंदर फिटनेस पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं। युवी बिलकुल उसी अंदाज में अभ्यास कर रहे हैं, जैसे यो-यो टेस्ट होता है।
विज्ञापन


बता दें कि श्रीलंका दौरे के समय खबरें आई थी कि युवराज सिंह को यो-यो टेस्ट में फैल होने की वजह से टीम इंडिया में नहीं चुना गया था। इसके बाद उन्हें घरेलू जमीन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज में भी टीम में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : दस साल बाद युवराज ने सुनाई छह छक्कों की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


युवराज ने साल 2013 के बाद भारतीय टीम में वापसी की थी। इस दौरान साल 2017 में युवराज के बल्ले से 11 मैचों में 41।33 की औसत से 372 रन निकले हैं। साल 2017 में युवराज ने 1 शतक, 1 अर्धशतक लगाया है। हाल ही में युवराज को खराब फिटनेस के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था।
 

 

Conceive It, Believe it, Achieve It .... Get up and do it again ! #Youwecan #Doitagain #drillingsession

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on

युवराज के बारे में बयान दे चुके हैं ये दिग्गज

yuvraj singh works hard on his fitness to regain place in team india
युवराज सिंह - फोटो : Twitter
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने करियर में अब तक 304 वन-डे खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 52 अर्धशतकों की मदद से 8,701 रन बनाए। उनका औसत 36.55 रहा।  वैसे, खबरें तो ये भी थी कि युवराज के अलावा सुरेश रैना भी यो-यो टेस्ट में पास नहीं हो सके और इसलिए उन्हें भी टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। 

ये भी पढ़ें: 10 साल बाद भी कोई नहीं कर सका युवराज के इस बंपर रिकॉर्ड की बराबरी

हालांकि, टीम इंडिया के प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा था कि युवराज सिंह को टीम से बाहर नहीं किया गया बल्कि उन्हें आराम दिया गया है। अभी हाल ही में कोच रवि शास्त्री ने भी युवराज सिंह और रैना को लेकर बड़ा बयान दिया था।

उन्होंने कहा था, 'किसी भी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने में मेरा कोई रोल नहीं होता, लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि रैना और युवराज के लिए अभी भी टीम इंडिया के दरवाजे खुले हुए हैं। अगर ये दोनों खिलाड़ी टीम की जरूरतों पर फिट बैठते हैं तो निश्चित रूप से टीम में जगह बना सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed