{"_id":"60a90240f6c6dc575f104d1b","slug":"yuvraj-singh-takes-a-dig-against-indian-selectors-when-i-am-not-12th-man-for-7-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसक: टेस्ट करियर को लेकर युवराज का छलका दर्द, क्यों बोले- शायद अगले जन्म में ऐसा हो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कसक: टेस्ट करियर को लेकर युवराज का छलका दर्द, क्यों बोले- शायद अगले जन्म में ऐसा हो
Sat, 22 May 2021 06:39 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 22 May 2021 06:39 PM IST
सार
'सिक्सर किंग' के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह के मन में आज भी इस बात का दुख है कि वह अपने करियर में अधिक टेस्ट मैच नहीं खेल पाए।
विज्ञापन
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'सिक्सर किंग' के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह के मन में आज भी इस बात की कसक है कि वह अपने करियर में अधिक टेस्ट मैच नहीं खेल पाए। इसके लिए उन्होंने इशारों ही इशारों में उस समय के भारतीय टीम प्रबंधन की आलोचना की है।दरअसल, युवराज ने अपने टेस्ट करियर को लेकर एक कमेंट किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
शायद अगले जन्म में ऐसा हो
बता दें कि विडडन इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर क्रिकेट फैंस से सवाल पूछा कि आप किस पूर्व भारतीय खिलाड़ी को और अधिक टेस्ट क्रिकेट खेलते देखना चाहते थे? इसके जवाब में युवराज ने कटाक्ष करते हुए भारतीय टीम प्रबंधन को आड़े हाथ लिया। बाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज ने कमेंट में लिखा, 'शायद अगले जन्म में ऐसा हो, जब मैं सात साल तक 12वें खिलाड़ी के तौर पर टीम में नहीं रहूंगा।' 'सिक्सर किंग' का यह जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Probably next life! When I’m not 12th man for 7 years 🤪
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) May 21, 2021
सिर्फ 40 टेस्ट मैच खेल सके युवराज
वन-डे और टी-20 में शानदार प्रदर्शन के बाद भी युवराज टेस्ट टीम में नियमित रूप से नहीं रहे। उन्होंने 18 साल लंब अपने टेस्ट करियर में महज 40 मैच ही खेले। उन्होंने इस दौरान 33.93 की औसत से कुल 1900 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 11 अर्धशतक जड़े थे।
विज्ञापन
अक्तूबर 2003 में किया था टेस्ट डेब्यू
युवराज ने अक्तूबर 2003 में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने आखिरी टेस्ट दिसंबर 2012 में खेला। वहीं, युवराज ने अपने करियर में 304 वन-डे और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 8701 और 1177 रन बनाए। वहीं, साल 2019 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।