NZ Inning
161/3 (15.2 ov)
Bevon Jacobs 16(9)*
Glenn Phillips 44 (24)
IND elected to bowl
{"_id":"6414aa978be665e68a0c9f16","slug":"yuvraj-singh-shared-a-picture-with-rishabh-pant-said-champion-pant-will-recover-soon-after-getting-fit-2023-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yuvraj-Pant: युवराज ने पंत के साथ शेयर की तस्वीर, बोले- चैंपियन पंत जल्द ही फिट होकर मैदान पर करेंगे वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Yuvraj-Pant: युवराज ने पंत के साथ शेयर की तस्वीर, बोले- चैंपियन पंत जल्द ही फिट होकर मैदान पर करेंगे वापसी
Fri, 17 Mar 2023 11:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:30 PM IST
सार
युवराज सिंह ने शुक्रवार को उनसे मुलाकात की। खेलों के इतिहास में खुद एक शानदार वापसी करने वाले युवराज जानते हैं कि वापसी करना आसान नहीं होता।
विज्ञापन
युवराज सिंह और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का कहना है कि फिटनेस की प्रक्रिया से गुजर रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही वापसी आकर नई चमक बिखेरेंगे। पंत दिसंबर में एक कार दुर्घटना में घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
युवराज सिंह ने शुक्रवार को उनसे मुलाकात की। खेलों के इतिहास में खुद एक शानदार वापसी करने वाले युवराज जानते हैं कि वापसी करना आसान नहीं होता। युवराज 2011 में भारत को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। उसके बाद उनके कैंसर का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने अमेरिका में इलाज कराया और फिर भारतीय टीम में वापसी करने में सफल रहे। अपने ट्विटर पर युवराज ने कहा कि यह चैंपियन खिलाड़ी फिर से उबरेगा। वह तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वे काफी सकारात्मक और हंसमुख खिलाड़ी हैं। आपको और ताकत मिले ऋषभ।
हाल ही में पंत ने प्रशंसकों को जल्द ही अपने स्वस्थ होने के संकेत देते हुए वीडियो साझा किया जिसमें वह स्वीमिंग पूल में चलते नजर आ रहे हैं। पंत 31 मार्च से होने वाले आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी जगह डेविड वॉर्नर को अपना कप्तान चुना है।