फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj Singh on Clash between Rohit Sharma and Hardik Pandya Over Mumbai Indians Captaincy; IPL 2024

IPL 2024: 'अगर उनके बीच मतभेद है...', MI के नए कप्तान हार्दिक और रोहित के बीच अनबन की खबरों पर युवराज का बयान

Sun, 14 Jan 2024 12:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 14 Jan 2024 12:47 PM IST
सार

रोहित और हार्दिक के बीच किसी संभावित टकराव के बारे में पूछे जाने पर पूर्व भारतीय आलराउंडर ने कहा, 'जब खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं तो ऐसी चीजें होती रहती हैं।'

विज्ञापन
Yuvraj Singh on Clash between Rohit Sharma and Hardik Pandya Over Mumbai Indians Captaincy; IPL 2024
युवराज सिहं ने हार्दिक-रोहित के बीच विवाद पर बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हार्दिक पांड्या आगामी सत्र में पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को रिप्लेस किया है। रोहित की ही अगुआई में मुंबई ने पांचों खिताब जीते हैं, लेकिन अब टीम हार्दिक की कप्तानी में खेलेगी। मुंबई ने हाल ही में हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर कप्तान नियुक्त किया था।
विज्ञापन


हालांकि, इसके बाद मुंबई के कुछ खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में नाराजगी जाहिर की थी। रोहित के चेहरे पर भी नाराजगी दिखी थी। मुंबई के किसी खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर हार्दिक का स्वागत नहीं किया था। अब इस मामले पर मुंबई इंडियंस और भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का बयान सामने आया है।
विज्ञापन

Yuvraj Singh on Clash between Rohit Sharma and Hardik Pandya Over Mumbai Indians Captaincy; IPL 2024
हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित और हार्दिक के बीच किसी संभावित टकराव के बारे में पूछे जाने पर पूर्व भारतीय आलराउंडर ने कहा, 'जब खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं तो ऐसी चीजें होती रहती हैं। अगर उनके बीच कोई मुद्दा है तो उन्हें निश्चित रूप से बैठकर इस बारे में बात करनी चाहिए। जब हार्दिक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे तो रोहित उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने में कामयाब रहते थे। खासकर गेंदबाजी के मामले में और वह हार्दिक के वर्कलोड का काफी ध्यान रखते थे।'

Yuvraj Singh on Clash between Rohit Sharma and Hardik Pandya Over Mumbai Indians Captaincy; IPL 2024
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL
युवी ने कहा, 'हार्दिक डेथ ओवरों में बल्ले से हमेशा अच्छे रहे हैं। गुजरात के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वह एक विशेषज्ञ बल्लेबाजी की तरह खेले।' हार्दिक वनडे विश्व कप 2023 के दौरान टखने की चोट से पीड़ित होने के बाद से एक्शन में नहीं हैं। विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल होने के बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि, उन्होंने बहुत अच्छी रिकवरी दिखाई और जल्द मैदान पर वापसी करते दिख सकते हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन

Yuvraj Singh on Clash between Rohit Sharma and Hardik Pandya Over Mumbai Indians Captaincy; IPL 2024
हार्दिक और रोहित - फोटो : IPL
आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे। उन्हें आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त किया गया। इस तरह बतौर कप्तान रोहित का कार्यकाल समाप्त हो गया। गुजरात टाइटंस के लिए 2022 से 2023 तक 31 मैचों में पांड्या ने 37.86 के औसत और 133 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 833 रन बनाए। इनमें छह अर्धशतक और नाबाद 87 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा था। उन्होंने टीम के लिए 11 विकेट भी लिए, जिसमें 17 रन देकर तीन विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही।

Yuvraj Singh on Clash between Rohit Sharma and Hardik Pandya Over Mumbai Indians Captaincy; IPL 2024
रोहित और हार्दिक - फोटो : IPL
हार्दिक ने 2015-2021 तक मुंबई इंडियंस के लिए 92 मैच भी खेले हैं, जिसमें 153 से अधिक के स्ट्राइक रेट और 27.33 की औसत से 1,476 रन बनाए। इनमें चार अर्धशतक शामिल हैं और 91 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उन्होंने टीम के लिए 42 विकेट भी लिए, जिसमें 20 रन देकर तीन उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही। हार्दिक ने पांच आईपीएल ट्राफियां जीती हैं। चार मुंबई इंडियंस (2015, 2017, 2019, 2020) के साथ और एक गुजरात टाइटंस (2022) के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed