{"_id":"3acb4913ac73baae3a23424fdb916299","slug":"yuvraj-singh-may-out-of-new-bcci-central-contract-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया से बाहर युवराज को लगेगा एक और झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया से बाहर युवराज को लगेगा एक और झटका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 29 Oct 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग एक साल पहले तक धाकड़ क्रिकेटर युवराज सिंह टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड हुआ करते थे और उन्हें मैच जीताऊ क्रिकेटर माना जाता था। वह आतिशी बल्लेबाजी के अलावा पार्ट टाइम गेंदबाजी भी करते हैं साथ ही वह बेहतरीन क्षेत्ररक्षक भी हैं। लेकिन आउट ऑफ फॉर्म होने के कारण वह काफी समय से टीम से बाहर हैं।
हालांकि युवराज के अनुभव को देखते हुए अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम इंडिया में फिर से शामिल किए जाने की संभावना बन सकती है। लेकिन युवा क्रिकेटर जिस अंदाज में खेल रहे हैं उसके आगे टीम में जगह बनाए रखना उनके लिए कड़ी चुनौती बनती जा रही है।
कभी टीम इंडिया की अगुवाई करने के मौके के बेहद करीब पहुंचने वाले युवराज को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही एक और झटका दे सकती है।

बीसीसीआई अपने करार से कर सकती है बाहर
ऐसी खबरें आ रही हैं कि दिग्गज आलराउंडर युवराज सिंह को टीम इंडिया से बाहर करने के बाद बीसीसीआई अपने सलाना वार्षिक करार से भी बाहर कर सकती है। बाएं हाथ के क्रिकेटर युवराज 2013-14 में ग्रेड-बी में बीसीसीआई से अनुबंधित थे।
ग्रेड-बी में युवराज के अलावा गौतम गंभीर, प्रज्ञान ओझा, इशांत शर्मा, मुरली विजय, शिखर धवन, उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और रोहित शर्मा शामिल हैं। इन क्रिकेटरों को करार के तहत बीसीसीआई 50 लाख रुपए का भुगतान करती है।
अगर खबरों पर विश्वास करें तो बीसीसीआई अपने नए करार में इस विस्फोटक बल्लेबाज को बाहर कर सकती है या उनका ग्रेड और गिराकर सी या डी में डाल सकती है।

लंबे समय से फॉर्म में नहीं लौटे युवराज
पिछले वर्ल्ड कप के हीरो रहे युवराज सिंह का पिछले कुछ सालों से करियर में उतार-चढ़ाव दिखता रहा है। लेकिन आउट ऑफ फॉर्म होने के कारण वह टीम में जगह भी नहीं बचा पाए। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।
32 साल के क्रिकेटर युवराज ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। एक महीने पहले ही भारत के दौरे पर आई वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ वॉर्म अप मैच में एक फिफ्टी लगाई थी, लेकिन इसके अलावा वह न बल्ले से और न ही गेंद से कुछ खास कर सके जिस कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया।
भारत के लिए खेले अंतिम 10 मैचों में वह 4 बार खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। साथ ही वह अंतिम मैच जीताऊ क्रिकेटर की छवि को कायम नहीं रख सके।