फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप के लिए टीम इंडिया में होगी सिक्सर किंग की वापसी, जानिए क्या बयान दिया?

Tue, 16 Oct 2018 05:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh makes big statement on world cup 2019 comeback

एक समय में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रहे युवराज सिंह आज भारतीय टीम में वापसी को तरस रहे हैं। हालांकि 2011 विश्व कप के हीरो रहे इस खब्बू बल्लेबाज ने हार नहीं मानी और वापसी की लगातार कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आगामी विश्व कप तक टीम में अपनी वापसी से जुड़ा बयान भी दिया है।

Yuvraj Singh makes big statement on world cup 2019 comeback

वनडे में टीम इंडिया के नंबर 4 का बल्लेबाजी क्रम अब भी खाली है, ऐसे में क्रिकनेक्स्ट से बात करते हुए युवी कहते हैं कि, 'मुझे 2019 तक क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा, तो मैं खेलूंगा। टीम में चयन होना मेरे हाथ में नहीं है, मैं सिर्फ मेहनत करते हुए और सुधार ही कर सकता हूं।'

Yuvraj Singh makes big statement on world cup 2019 comeback

युवराज ने भारत के लिए आखिरी वनडे जून 2017 में खेला था। युवी के लिए टीम में जगह बना पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है, लेकिन देखना होगा कि क्या टीम मैनेजमेंट एक बार फिर उनके ऊपर विश्वास दिखाती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh makes big statement on world cup 2019 comeback

पिछले साल यो-यो टेस्ट में फेल होन के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद युवी ने टेस्ट तो पास किया लेकिन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में निराशाजनक प्रदर्शन के चलते टीम में उनकी वापसी मुश्किल होती गई। 

विज्ञापन
Yuvraj Singh makes big statement on world cup 2019 comeback

वर्ल्ड कप 2011 में भारत की खिताबी जीत के सूत्रधार रहे युवराज कैंसर से जंग जीतकर फिर मैदान पर लौटे। लेकिन उनके करियर में एकमात्र मलाल यह रहेगा कि वह टेस्ट टीम में जगह पक्की नहीं कर सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed