{"_id":"43deff1a46a20662db04722ad367d7ce","slug":"yuvraj-singh-flop-at-mohali-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में फिर टूटा युवराज सिंह का सपना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहाली में फिर टूटा युवराज सिंह का सपना
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 20 Oct 2013 07:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के युवराज आज अपने ही घर में जलवा दिखाने से रह गए। वह बेचारे अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
विज्ञापन
धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह से न सिर्फ टीम इंडिया को बल्कि प्रशंसकों को यह आस थी कि वह अपने घरेलू मैदान पर बड़ा स्कोर बनाकर कंगारुओं की लय बिगाड़कर रख देंगे।
लेकिन लोकल ब्वॉय युवराज का मोहाली में खराब प्रदर्शन जारी है। आज वह खाता खोले बगैर आउट होने से पहले पिछली दो पारियों में महज तीन और शून्य रन बना पाए थे।
विज्ञापन
युवराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र ट्वंटी-20 मुकाबले में 35 गेंदों में 77 रनों की जोरदार बल्लेबाजी की थी। हालांकि इसके बाद वह पुणे वनडे में वह महज सात रन बना पाए थे। जबकि जयपुर वनडे में उन्हें क्रीज पर उतरने का मौका ही नहीं मिला।
विज्ञापन
मोहाली में जब वह बल्लेबाजी करने उतरे उस समय टीम इंडिया की हालत बेहद खराब थी और 76 रन पर तीन विकेट गिर चुके थे। लेकिन 13वें ओवर में मिचेल जॉनसन की गेंद की पांचवीं गेंद पर सुरेश रैना के कैच आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर युवराज भी चलते बने।
युवराज सिंह अपनी पहली ही गेंद पर तेज गेंदबाज जॉनसन के शिकार बन गए। जॉनसन ने यह गेंद 148.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जिसे युवराज समझ नहीं पाए और बाहर जाती गेंद पर बल्ला लड़ा दिया। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई विकेटकीपर ब्रैड हैडिन के ग्लव्स में समा गई।
लगातार दो गेंदों पर दो विकेट खोने से टीम इंडिया की लय और सुस्त पड़ गई। टीम को अब उपकप्तान विराट कोहली और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से ही आस है जो कि क्रीज पर हैं।