फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj singh asks is ODI cricket dying on half empty stadium in IND vs SL Match Irfan pathan reply wins hearts

IND vs SL: खाली मैदान देख युवराज ने पूछा- क्या वनडे खत्म हो रहा है? इरफान का जवाब- आप लौट आएं, जनता आ जाएगी

Sun, 15 Jan 2023 09:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 09:23 PM IST
सार

तिरुवनंतपुरम स्टेडियम में आधा स्टेडियम खाली देख युवराज ने पूछा कि क्या वनडे क्रिकेट खत्म हो रहा है। इसके जवाब में इरफान ने सलाह दी कि आप वापस लौट आएं, जनता भी आ जाएगी। 
 

विज्ञापन
Yuvraj singh asks is ODI cricket dying on half empty stadium in IND vs SL Match Irfan pathan reply wins hearts
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में दर्शकों की रुचि ज्यादा नहीं थी। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर भारत ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी। ऐसे में ज्यादा दर्शक तीसरा मैच देखने के लिए मैदान में नहीं पहुंचे। इसके अलावा केरल के तिरुवनंतपुरम स्टेडियम में मैच की टिकट भी काफी महंगी थी और मैच से पहले इस पर काफी बवाल भी हुआ था। हालांकि, मैच के टिकट की कीमत पर कोई बदलाव नहीं हुआ और इसका असर स्टेडियम में दर्शकों की संख्या पर भी दिखा। 
विज्ञापन


सीरीज के तीसरे वनडे मैच के दौरान लगभग आधा स्टेडियम खाली था। यह देखकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी चिंतित हो गए। उन्होंने कहा कि क्या वनडे क्रिकेट खत्म हो रहा है। इसके जवाब में इरफान पठान ने लिखा कि पाजी आप वापसी कर लीजिए, जनता भी आ जाएगी। 
विज्ञापन

 


युवराज ने शुभमन गिल और विराट की तारीफ करते हुए लिखा "शुभमन गिल शानदार खेले, उम्मीद है कि वह वनडे में एक और शतक लगाएंगे। दूसरे छोर पर विराट कोहली भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन मेरे लिए चिंता का विषय आधा खाली स्टेडियम है। क्या वनडे क्रिकेट खत्म हो रहा है?" 
 

युवराज के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए इरफान पठान ने लिखा "भाई पैड्स पहन लो, आ जाएगी जनता।"

तिरुवनंतपुरम में क्यों खाली रहा स्टेडियम?
भारत और श्रीलंका के बीच घरेलू सीरीज में दर्शकों की ज्यादा रुचि नहीं है, क्योंकि श्रीलंकाई टीम मौजूदा समय में पहले की तरह मजबूत नहीं है और अक्सर भारत आसानी से मैच जीत लेता है। एशिया कप को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर मौकों पर भारत ने श्रीलंका को हराया है। वहीं, इस सीरीज में भी भारत ने तीन में से शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी। इस वजह से भी इस मैच में दर्शकों की रुचि कम थी। इसके अलावा इस मैच के टिकट भी काफी महंगे थे और फैंस ने सोशल मीडिया पर सरकार से टैक्स कम करने की मांग की थी, ताकि सभी लोग टिकट खरीद सकें। इसके जवाब में केरल के खेल मंत्री ने कहा था कि जो लोग भूखे मर रहे हैं, उन्हें मैच देखने की जरूरत नहीं है। इस वजह से भी लोगों में गुस्सा था और वे मैच देखने नहीं पहुंचे। 

कांग्रेस ने खेल मंत्री पर साधा निशाना
मैच में दर्शकों की कम संख्या के लिए कांग्रेस ने केरल के खेल मंत्री पर निशाना साधा। केरल के खेल मंत्री ने टिकट की महंगी कीमत को लेकर विवादित बयान दिया था और कहा था कि लोग भूखे मर रहे हैं, उन्हें मैच देखने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि खेल मंत्री के बयान के बावजूद दर्शकों को इस मैच का बहिष्कार नहीं करना था और मैच देखने के लिए स्टेडियम में आना था।

वनडे क्रिकेट में कम हो रही दर्शकों की रुचि
टी20 क्रिकेट के आने के बाद वनडे क्रिकेट में दर्शकों के साथ खिलाड़ियों की रुचि भी कम हुई है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और उनका मानना है कि अब इस फॉर्मेट को खत्म कर दिया जाना चाहिए। स्टोक्स के अलावा भी कई खिलाड़ियों का मानना है कि बीच के ओवरों में वनडे क्रिकेट नीरस हो जाता है और इसमें ओवरों की संख्या कम कर दी जाना चाहिए या दो पारी में वनडे क्रिकेट खेला जाना चाहिए। हालांकि, कई खिलाड़ियों का मानना है कि वनडे क्रिकेट की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है। इसी वजह से इस फॉर्मेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed