Indian Captain: हरमनप्रीत कौर के समर्थन में उतरे दिग्गज, युवी ने लिखा- यह समस्या हमने खड़ी की, हम ही ठीक करें
भारतीय क्रिकेट में महिला खिलाड़ियों की पहचान को लेकर युवराज सिंह और सुरेश रैना ने ट्वीट किए हैं। अब भारत में महिला खिलाड़ियों को भी पुरुषों की बराबरी का दर्जा देने की मुहिम चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यहीं से भारतीय महिला टीम की लोकप्रियता बढ़ी और अब तक चीजें बहुत ज्यादा बदल गई हैं। इसी साल महिला आईपीएल खेला जाना है, इससे खिलाड़ियों की कमाई कई गुना बढ़ेगी। महिला खिलाड़ियों की फीस भी पुरुषों के बराबर हो गई है और आने वाले समय में महिल क्रिकेटर भी ऐसी स्टार बन सकती हैं, जिन्हें पूरी दुनिया में जाना जाएगा।
इस बीच युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों ने महिला खिलाड़ियों को बराबरी का दर्जा देने के लिए ट्वीट किए हैं। इस ट्वीट में कहा गया है कि हरमनप्रीत कौर भी भारतीय कप्तान हैं, लेकिन गूगल में सिर्फ रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को ही भारतीय कप्तान दिखाया जा रहा है। इसलिए हरमनप्रीत कौर के पक्ष में ट्वीट करें और यह बदलाव लाएं।
If we’ve created this problem,
we also have the power to fix it.
Let’s do it for women’s cricket! 🏏💪🏻
Use this hashtag: #IndianCricketTeamCaptainHarmanpreetKaur
on #Twitter #Quora #LinkedIn and #Reddit
to spread the word and make a difference! 🇮🇳 pic.twitter.com/JMn5Cw7Cel— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) February 21, 2023
वहीं, सुरेश रैना ने लिखा "आंदोलन में शामिल हों। ट्विटर, लिंकडिन और रेडिट पर #IndianCricketTeamCaptainHarmanpreetKaur हैशटैग के साथ वीडियो पोस्ट करें।
Join the movement. post the video on Twitter, LinkedIn, Linkedin or Reddit with#IndianCricketTeamCaptainHarmanpreetKaur pic.twitter.com/HxCeyAIuD6
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) February 21, 2023
इस बीच, हरमनप्रीत ने स्वीकार किया है कि भारतीय टीम स्ट्राइक रोटेट करने में सफल नहीं रही है। यह "चिंताजनक" संकेत है, सेमीफाइनल से पहले टीम इस पर चर्चा कर रही है कि भारत की पारी में ऐसी गेंदें कम हों, जिनमें कोई रन न बने। भारत ने सोमवार को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत आयरलैंड पर पांच रन की जीत के बाद इस विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
कौर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "डॉट गेंदें ऐसी चीज हैं जो हमें पहले से ही परेशान कर रही हैं। अगले मैच में, हम उस क्षेत्र में भी कुछ सुधार देखना पसंद करेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ, हमने बहुत सी डॉट गेंदें खेलीं। इस तरह की चीजें हम पहले ही टीम बैठकों में चर्चा कर रहे हैं। लेकिन कभी-कभी, जब दूसरी टीम बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रही होती है, जब आप 150 रन बनाते हैं, तो ये आपके लिए एक बराबर स्कोर होता है।"
आयरलैंड के खिलाफ भी भारतीय खिलाड़ी तेजी से रन नहीं बना पा रहे थे। स्मृति मंधाना के शानदार अर्धशतक के चलते भारतीय टीम 150 रन के करीब पहुंची। मंधाना को इस मैच में चार जीवनदान मिले। इसके बाद उन्होंने अपनी लय हासिल की और तेजी से रन बनाए।