{"_id":"240602ae-161c-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"yuvraj-makes-memorable-first-class-comeback-with-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवराज ने ठोंका शतक, पेश की टेस्ट की दावेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवराज ने ठोंका शतक, पेश की टेस्ट की दावेदारी
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Sun, 14 Oct 2012 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर की जंग जीतकर मैदान पर लौटे युवराज सिंह ने घरेलू क्रिकेट में अपनी वापसी का जश्न नाबाद शतक ठोककर मनाया। इस पारी के साथ ही युवी ने टीम इंडिया की टेस्ट टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। चार दिवसीय दिलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में युवराज के नाबाद 133 और कप्तान शिखर धवन के 121 रन की बेहतरीन पारी से नार्थ जोन ने सेंट्रल जोन के खिलाफ पहले दिन चार विकेट पर 346 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी निभाई। शिखर ने अपनी शतकीय पारी के दौरान प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर लिए।
युवराज ने जबर्दस्त बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए 152 गेंदों में 20 चौकों और दो छक्कों की मदद से बेहतरीन नाबाद 133 रन बनाए। पहले दिन के खेल की समाप्ति पर युवराज के साथ पारस डोगरा 30 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों पांचवें विकेट की अविजित साझेदारी में अब तक 71 रन जोड़ डाले हैं।
सुबह नार्थ ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि नार्थ की शुरुआत खराब रही और राहुल दीवान मात्र 17 रन बनाकर आउट हो गए। नितिन सैनी ने 35 रन का योगदान किया और दूसरे विकेट के लिए शिखर के साथ 75 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद शिखर और युवराज ने 160 रन की साझेदारी में आकर्षक बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए टीम को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ा दिया।
विज्ञापन
पिछले मैच में शतक और अर्द्धशतक बनाने वाले शिखर ने अपनी फार्म को बरकरार रखते हुए अपना 14वां प्रथम श्रेणी शतक पूरा किया जबकि युवराज ने अपने 100वें प्रथम श्रेणी मैच में 19वां शतक पूरा किया। सेंट्रल जोन की ओर से प्रवीण कुमार ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।