फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj flops Again to play big innings in ranji trophy

युवराज फिर हुए फ्लॉप, उथप्पा ने लगाई शानदार सेंचुरी

Mon, 23 Nov 2015 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Nov 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj flops Again to play big innings in ranji trophy

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी में ग्रुप-बी के मुकाबले के पहले दिन पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम को खराब शुरुआत मिली लेकिन मध्य क्रम में 2 अर्धशतकीय पारियों के दम पर मेहमान टीम ने 200 से ज्यादा रन बना लिए।

विज्ञापन


पंजाब को सबसे ज्यादा उम्मीदें अपने युवराज सिंह से थी लेकिन वह सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। वह टीम इंडिया में अपने पूर्व साथी और तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार की गेंद पर कैच आउट हो गए। युवराज ने रणजी के इस सत्र में सिर्फ एक शतक ही लगा सके हैं और शेष पारियों में संघर्ष करते रहे हैं। अनुभवी ऑलराउंडर और कप्तान हरभजन सिंह भी सिर्फ 3 रन बनाकर वापस लौट गए।
विज्ञापन


पंजाब की आधी टीम 80 रन पर आउट हो गई थी लेकिन इसके बाद मध्य क्रम में मयंक सिधाना के 85 और गितांश खेरा के नाबाद 73 रनों की पारियों की बदौलत मेहमान टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 248 रन बना लिए थे। रणजी ट्रॉफी ग्रुप मुकाबले में इन दोनों टीमों के छह-छह मैचों से 17-17 अंक हैं और इस मैच से दोनों टीमें अपनी स्थिति और सुधारना चाहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उथप्पा का धमाकेदार शतक, एक दिन में बने साढ़े तीन सौ रन

Yuvraj flops Again to play big innings in ranji trophy

पिछले मुकाबले में ओडिशा के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद गत चैँपियन कर्नाटक हुबली (कर्नाटक) में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए के एक मुकाबले में शीर्ष पर चल रही दिल्ली के खिलाफ लाजवाब शुरुआत की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 2 शतकों के बदौलत 3 विकेट खोकर 358 रन बना लिए थे।

ओपनर मयंक अग्रवाल और रॉबिन उथप्पा ने शानदार शतक लगाते हुए पहले ही दिन अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 236 रनों की साझेदारी कर डाली। ओपनर मयंक ने 118 रन (19 चौका) बनाए। इसके बाद उथप्पा ने भी 141 गेंदों में तेजी से रन बनाते हुए 148 रन जोड़े। अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 16 चौके के अलावा 6 छक्के भी लगाए।

कर्नाटक ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं जिनमें से उसे 2 में जीत मिली है जबकि 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। 21 अंक लेकर कर्नाटक अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

दिल्ली ने मौजूदा सीजन में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं जिनमें से उसे 3 मैचों में जीत मिली है जबकि एक मैच में उसे हार झेलनी पड़ी है वहीं 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। 24 अंकों के साथ दिल्ली अंक तालिका में शीर्ष पर है। इस मुकाबले में यदि मेजबान कर्नाट जीत दर्ज करने में सफल रहता है तो वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगा।

कोलकाता में एक दिन में गिर गए 20 विकेट

Yuvraj flops Again to play big innings in ranji trophy

कोलकाता में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए के एक मुकाबले के पहले दिन विकेटों का पतझड़ देखने को मिला और कुल 20 विकेट गिर गए। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान बंगाल की टीम अपने ही घर में धाराशायी हो गई।

ओडिशा के गेंदबाजों ने गजब की गेंदबाजी की और 48 ओवर के अंदर ही 142 रनों पर मेजबान टीम की पारी समेट दी। बंगाल की ओर से एआर इश्वरन ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। धीरज सिंह ने 5 विकेट झटके। इसके बंगाल के गेंदबाजों ने भी पलटवार किया और ओडिशा की टीम को 29 ओवर में ही 107 रन पर आउट कर दिया। बंगाल की ओर से आमिर गनी ने 34 रन देकर 6 विकेट झटके जबकि प्रज्ञान ओझा और अनुराग तिवारी ने 2-2 विकेट निकाले।

दिन का खेल खत्म होने तक बंगाल ने बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। पहली पारी में 35 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद उसकी कुल बढ़त 58 रन तक हो गई है। दोनों टीमों की ओर से 13 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed