{"_id":"c93a2cd8-16ac-11e2-b648-d4ae52bc57c2","slug":"yuvraj-double-century-lifts-north-zone-in-duleep-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलीप ट्रॉफी में युवराज ने ठोका दोहरा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिलीप ट्रॉफी में युवराज ने ठोका दोहरा शतक
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Mon, 15 Oct 2012 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर की जंग जीतकर मैदान पर लौटे युवराज सिंह ने घरेलू क्रिकेट में अपनी वापसी का जश्न दोहरा शतक ठोककर मनाया।
विज्ञापन
इस पारी के साथ ही युवी ने टीम इंडिया की टेस्ट टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। चार दिवसीय दिलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में युवराज ने शानदार 208 रन बनाए। कप्तान शिखर धवन के 121 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत नार्थ जोन ने सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में 451 रन बनाए।
दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी निभाई। शिखर ने अपनी शतकीय पारी के दौरान प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर लिए।
युवराज ने जबर्दस्त बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए 241 गेंदों में 33 चौकों और 3 छक्कों की मदद से बेहतरीन 208 रन बनाए। हालांकि नार्थ की शुरुआत खराब रही और राहुल दीवान मात्र 17 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
नितिन सैनी ने 35 रन का योगदान किया और दूसरे विकेट के लिए शिखर के साथ 75 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद शिखर और युवराज ने 160 रन की साझेदारी में आकर्षक बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए टीम को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ा दिया।
विज्ञापन
पिछले मैच में शतक और अर्द्धशतक बनाने वाले शिखर ने अपनी फार्म को बरकरार रखते हुए अपना 14वां प्रथम श्रेणी शतक पूरा किया जबकि युवराज ने अपने 100वें प्रथम श्रेणी मैच में 19वां शतक पूरा किया। सेंट्रल जोन की ओर से प्रवीण कुमार ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।