{"_id":"58fe028b4f1c1ba065c0c3f6","slug":"yunus-khan-became-first-pakistani-cricketer-to-score-ten-thousand-test-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट क्रिकेट के 'विशिष्ट क्लब' में शामिल हुए यूनुस खान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट क्रिकेट के 'विशिष्ट क्लब' में शामिल हुए यूनुस खान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 25 Apr 2017 04:22 AM IST
विज्ञापन
यूनुस खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी क्रिकेट के ग्रैंड ओल्ड मैन यूनुस खान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट करियर की आखिरी सीरीज के पहले मैच में अर्धशतक(58) जड़कर अपने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम अमर कर लिया।
विज्ञापन
9 साल के यूनुस खान ने जैसे ही अपनी 58 रन की पारी के 23 रन पूरे किए वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए। वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन के आंकड़े को छूने वाले दुनिया के 13वें खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
टेस्ट में सबसे ज्यादार रन भारत के सचिन तेंदुलकर (15,921) के नाम दर्ज हैं। उनके बाद रिकी पोंटिंग (13,378), जैक कैलिस (13,289), राहुल द्रविड़ (13,288), कुमार संगकारा (12,400), ब्रायन लारा (11,953), शिवनारायण चंद्रपाल (11,867), महेला जयवर्धने (11,814), एलन बॉर्डर (11,174), एलेस्टर कुक (11,057), स्टीव वॉ (10,927) और सुनील गावस्कर (10,122) का नंबर आता है। सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले टेस्ट क्रिकेटर थे।
विज्ञापन
यूनुस के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी जावेद मियांदाद हैं। मियादाद ने टेस्ट क्रिकेट में 8832 रन बनाए हैं। यूनुस साल 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ अबु धाबी टेस्ट में मियादाद को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे।यूनुस ने अपने करियर के 116वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। सबसे तेज 10 हजार रन बनाने के मामले में वह छठे पायदान पर हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा के नाम दर्ज है। लारा ने यह उपलब्धि 111वें टेस्ट की 195वीं पारी में हासिल की थी। इसके बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है सचिन ने 122वें टेस्ट की 195वीं पारी में 10 हजार रन के आंकड़े को पार किया था। कुमार संगाकारा ने भी 115 टेस्ट की 195वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल थी। इसके बाद रिकी पॉन्टिंग(118 टेस्ट, 196 पारी) और राहुल द्रविड़( 120 मैच, 206 पारी) का नंबर आता है।