फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   younis's fifty, pak lost 3 wicket at 2nd day

शुरुआती झटके के बाद यूनुस ने लगाया पचासा

Thu, 12 Sep 2013 12:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Sep 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
younis's fifty, pak lost 3 wicket at 2nd day

पहली पारी में 294 रन पर सिमटने के बाद जिम्बाब्वे ने भी दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को शुरुआती झटके दे दिए।

विज्ञापन


हालांकि मैच के दूसरे दिन स्टंप तक पाकिस्तान ने खुद को संभाल लिया था और उसने तीन विकेट पर 163 रन बना लिए थे।

उस समय यूनुस खान 52 और कप्तान मिस्बाह उल 27 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों चौथे विकेट के लिए अब तक 67 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

दिग्गज बल्लेबाज यूनुस ने टेस्ट करियर में अपने सात हजार रन पूरे कर लिए हैं। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच जीत पाकिस्तान 1-0 से आगे है।

हरारे में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन की सुबह आठ विकेट पर 237 रन से आगे खेलने उतरी जिम्बाब्वे के लिए पुछल्ले बल्लेबाजों ने 57 रन और जोड़े। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज प्रोस्पर उत्सेया ने 22 जबकि तेंदेई चतारा ने 21 रन की पारी खेली।

ब्रॉयन बिटोरी ने भी नाबाद 19 रन का योगदान किया। विटोरी और चतारा ने आखिरी विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी निभाई। पाकिस्तान की ओर से जुनैद खान ने सर्वाधिक चार जबकि अब्दुर रहमान ने तीन और राहत अली ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में पाकिस्तान की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर मोहम्मद हफीज 22 रन बनाकर आउट हो गए। अजहर अली एक बार फिर नाकाम रहे और मात्र सात रन ही बना सके। खुर्रम मंजूर अच्छे टच में दिख रहे थे लेकिन 51 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महज 96 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद पिछले मैच में दोहरा शतक ठोक चुके यूनुस खान और कप्तान मिस्बाह ने मोर्चा संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed