फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Young Cricketer discharged from hospital

क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हुए क्रिकेटर को मिली अस्पताल से छुट्टी

Sun, 27 Dec 2015 01:21 PM IST
Updated Sun, 27 Dec 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
Young Cricketer discharged from hospital

क्षेत्ररक्षण करते समय गर्दन पर चोट लगने से चोटिल हुए बंगाल के उदीयमान बल्लेबाज विरतम पोराल को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


26 साल के ईस्ट बंगाल क्लब के इस क्रिकेटर को ईडन गार्डन में लीग टूर्नामेंट के दौरान फारवर्ड शार्ट लेग पर फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। हालांकि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था लेकिन बल्लेबाज के शॉट लगाते समय वह बचाव करते समय पलट गए थे जिससे उनके गर्दन पर गेंद लग गई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


डाक्टरों ने उन्हें दस दिन के आराम की सलाह दी है। पोराल बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी के दस मैच खेल चुके हैं।

भुवानीपुर के खिलाफ मैच के दौरान हुए थे चोटिल

Young Cricketer discharged from hospital
बंगाल के बल्लेबाज विरतम पोराल को शुक्रवार को उस समय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जब एक मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान उनके बाएं कान में चोट लग गई। भुवानीपुर और ईस्ट बंगाल के बीच एक क्लब मैच में पोराल क्रीज के बेहद करीब खड़े होकर क्षेत्ररक्षण कर रहे थे।

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) की ओर से आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय लीग टूर्नामेंट एएन घोष ट्रॉफी के फाइनल मैच में 26 साल के पोराल फारवर्ड शॉर्ट लेग पर क्षेत्ररक्षण कर रहे थे और उन्हें उस समय कान पर गंभीर चोट लग गई जब वह भुवानीपुर के बल्लेबाज प्रीनन दत्ता के पुल शॉट से बचने का प्रयास कर रहे थे।

पोराल के चोटिल होने की घटना ने इसी साल घटी उस घटना की याद दिला दी जिसमें बंगाल अंडर-19 टीम के कप्तान रहे अंकित केशरी की मौत हो गई थी। अंकित भी ईस्ट बंगाल के लिए खेलते हुए भुवानीपुर के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल गए थे और बाद में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed