फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Young Australia batter Sam Konstas has expressed his desire to face Jasprit Bumrah after Warm-up match

IND vs AUS: सैम कोंसटास ने बुमराह का सामना करने की जताई इच्छा, भारतीय तेज गेंदबाज को जमकर सराहा

Mon, 02 Dec 2024 02:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Dec 2024 02:02 PM IST
सार

अपनी शतकीय पारी के बाद कोंसटास ने बुमराह की काफी तारीफ की। बुमराह को अभ्यास मैच से आराम दिया गया था और वह गेंदबाजी करने नहीं आए थे। कोंसटास बुमराह की प्रतिभा से काफी प्रभावित हैं।

विज्ञापन
Young Australia batter Sam Konstas has expressed his desire to face Jasprit Bumrah after Warm-up match
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंसटास ने भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करने की इच्छा जताई है। कोंसटास ने भारत के खिलाफ रविवार को कैनबरा में खेले गए अभ्यास मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश की ओर से शानदार शतक जड़ा था। कोंसटास ने 97 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली थी और भारतीय गेंदबाजों के सामने अपना दम दिखाया था। अभ्यास मैच में हालांकि कोंसटास को बुमराह का सामना करने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन

अपनी शतकीय पारी के बाद कोंसटास ने बुमराह की काफी तारीफ की। बुमराह को अभ्यास मैच से आराम दिया गया था और वह गेंदबाजी करने नहीं आए थे। कोंसटास बुमराह की प्रतिभा से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताते हुए उम्मीद जताई कि एक दिन वह बुमराह का सामना जरूर करेंगे। कोंसटास ने कहा कि उन्हें अपने खेल पर भरोसा था और भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने का अवसर मिलना उनके लिए बड़ी बात थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना सुखद'
कोंसटास ने कहा, बुमराह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और मैंने उन्हें काफी देखा है। जाहिर है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। उम्मीद है कि एक दिन मैं उनका सामना करूंगा और देखेंगे कि हमारे बीच कैसा मुकाबला होता है। मुझे अपने खेल पर भरोसा है। मैंने काफी कठिन अभ्यास किया था और शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का अवसर मिलना सुखद है। 
विज्ञापन

टिम पेन के साथ किया था अभ्यास 
कोंसटास ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के नेतृत्व में अभ्यास किया है। उन्होंने साथ ही बताया कि पेन ने 46 ओवर के मुकाबले के लिए कैसी शैली अपनाने की सलाह की थी। कोंसटास ने कहा, मैंने टिम पेन के साथ अभ्यास किया। उन्होंने मुझे बताया था कि 46 ओवर के मैच में अच्छी लय में खेलना और दबाव बनाना बेहतर होता है। मैंने बस चीजें आसान रखनी की कोशिश की और अपनी रणनीति के अनुसार ही खेलने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed