फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yograj Singh praises Former Indian Captain MS Dhoni after years of blaming him for Yuvraj's retirement

MS Dhoni: धोनी को लेकर बदले युवराज सिंह के पिता योगराज के सुर, पूर्व भारतीय कप्तान के निडर रवैये को सराहा

Sun, 12 Jan 2025 04:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 12 Jan 2025 04:30 PM IST
सार

योगराज ने एक बार कहा था कि वह धोनी को कभी माफ नहीं करेंगे, लेकिन अब पूर्व कप्तान के प्रति योगराज का नजरिया बदला है और उन्होंने मैदान पर धोनी के बुद्धिमता की सराहना की है।

विज्ञापन
Yograj Singh praises Former Indian Captain MS Dhoni after years of blaming him for Yuvraj's retirement
योगराज सिंह और धोनी - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जमकर सराहा है। कई बार युवराज के करियर खत्म करने को लेकर धोनी को दोषी ठहरा चुके योगराज ने हाल ही में एक साक्षात्कार में पूर्व कप्तान की जमकर तारीफ और उनके निडर रवैये को सराहा है। योगराज युवा क्रिकेटरों को कोचिंग देते हैं और अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन

योगराज ने गिनाई धोनी की खूबी 
योगराज ने एक बार कहा था कि वह धोनी को कभी माफ नहीं करेंगे, लेकिन अब पूर्व कप्तान के प्रति योगराज का नजरिया बदला है और उन्होंने मैदान पर धोनी के बुद्धिमता की सराहना की है। योगराज ने यू-ट्यूब पर एक साक्षात्कार में कहा, मैं धोनी को एक बहुत ही प्रेरित कप्तान के रूप में देखता हूं, जो लोगों को बता सकता है कि क्या करना है। धोनी के बारे में सबसे अच्छी बात यह थी कि वह विकेट को पढ़कर गेंदबाजों को बता सकते थे कि कहां गेंदबाजी करनी है। मुझे उनका निडर रवैया भी काफी पसंद था। अगर आपको याद हो तो ऑस्ट्रेलिया में मिचेल जॉनसन की गेंद ग्रिल पर लगी थी और वह थोड़ा भी नहीं हिले, धोनी वहीं खड़े रहे और अगली गेंद पर उन्होंने उन्हें छक्का जड़ दिया। ऐसे लोग काफी कम होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल धोनी को निशाने पर लिया था 
पिछले साल एक साक्षात्कार में योगराज ने कहा था कि वह धोनी को माफ नहीं करेंगे। योगराज के अनुसार, युवराज का करियर समय से पूर्व खत्म करने में धोनी का हाथ था। योगराज ने उस वक्त कहा था, मैं धोनी को माफ नहीं करूंगा। उन्हें शीशे में अपना चेहरा देखना चाहिए। वह बड़े क्रिकेटर हैं, लेकिन उन्होंने मेरे बेटे के खिलाफ काम किया और अब सब बाहर आ रहा है। मैं इसे अपने जीवन में कभी नही भूल सकता। 
विज्ञापन

योगराज का कहना था कि कैंसर से उबरने के बाद युवराज आराम से कुछ और साल खेल सकते थे, लेकिन यह धोनी और बाद में विराट कोहली के कारण संभव नहीं हो सका जिन्होंने युवराज को टीम से बाहर किया। उन्होंने कहा था, धोनी ने मेरे बेटे का जीवन बर्बाद किया जो चार-पांच साल और खेल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed