Year Ender 2021: भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल बनाए ये पांच खास रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया में लहराया तिरंगा
साल 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सीमित ओवरों के खेल में कुछ खास नहीं रहा लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में टीम ने अपने झंडे गाड़े। इस दौरान टीम और भारतीय खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के खतरे के बीच साल 2021 में एक बार फिर से क्रिकेट की वापसी हुई। इस साल दुनियाभर में कई बड़े टूर्नामेंटों का आयोजन हुआ। द्विपक्षीय श्रृंखलाओं के अलावा पहला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और पांच साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप की वापसी ने क्रिकेट फैंस को रोमांच से भर दिया। न्यूजीलैंड जहां पहला टेस्ट चैंपियन बना तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इन सबके बीच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सीमित ओवरों के खेल में कुछ खास नहीं रहा लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में टीम ने अपने झंडे गाड़े। इस दौरान टीम और भारतीय खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। आइए एक नजर डालते हैं ऐसी ही पांच बड़ी उपलब्धियों पर...
1. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में दो बार टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी
टीम इंडिया ने साल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपनी दूसरी टेस्ट सीरीज जीती। उन्होंने कंगारुओं को पहली बार गाबा में हराया। विराट कोहली ने सीरीज का पहला मैच खेला जिसमें टीम को करारी हार मिली, इसके बाद कोहली पितृत्व अवकाश लेकर स्वदेश लौट आए। लेकिन इसके बाद टीम ने जोरदार वापसी की और कई स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भी इतिहास रचने में कामयाब रही। भारत ने 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया। टीम इंडिया ने इससे पहले 2018-19 में भी ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया था और यह दूसरी बार था जब उसने यह कारनामा किया।
2. रोहित शर्मा सभी प्रारूपों में 3000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
टीम इंडिया के सीमित ओवरों के नए कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह साल बेहद खास रहा। वह अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड दौरे के दौरान क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 3000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सिर्फ विराट कोहली ने ही यह कमाल किया था। रोहित ने टेस्ट सीरीज में सलामी बल्लेबाजी करते हुए अपना लोहा मनवाया। रोहित ने वनडे में 9000 से अधिक रन बनाए हैं जबकि टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी 3000 से अधिक रन हैं।
3. रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने
रोहित शर्मा का बल्ले से शानदार प्रदशन और विस्फोटक अंदाज इस साल भी देखने को मिला। उन्होंने हमेशा विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाकर रखा और खूब धुनाई की। उन्होंने यूएई में आयोजित टी-20 वर्ल्ड कप में एक खास उपलब्धि हासिल की। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होने इस मामले में साथी खिलाड़ी विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने इस प्रारूप में कुल 26 अर्धशतक और चार शतक लगाए हैं। रोहित ने इसके अलावा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 150 छक्के पूरे किए और ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
4. रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह से आगे निकले
भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए यह साल बेहद खास रहा। एक लंबे समय बाद उनकी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वापसी हुई। हालांकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर से अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हरभजन सिंह के 417 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वह भारत की सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। वह भारत के लिए दूसरे सबसे सफल स्पिनर भी बने। अश्विन इसके अलावा सर्वाधिक विकेट लेने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बने। उनसे आगे अब सिर्फ मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वार्न (708), अनिल कुंबले (619) और रंगना हेराथ (433) ही हैं।
5. अक्षर पटेल पहले पांच टेस्ट में सर्वाधिक पांच विकेट हॉल लेने वाले भारतीय स्पिनर बने।