यादों में यशपाल शर्मा: क्रिकेटर बनाने में दिलीप कुमार की रही खास भूमिका, ट्रेजेडी किंग ने बीसीसीआर्ई से की थी बात
भारत के पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन हो गया। उन्होंने भारत को 1983 में विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यशपाल को क्रिकेटर बनाने में दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार ने खास भूमिका निभाई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य यशपाल शर्मा का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। यशपाल उस विश्व विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे जिसने उस समय की अजेय मानी जाने वाली वेस्टइंडीज की टीम को लॉर्ड्स पर हराकर खिताब जीता था। यशपाल को 1983 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई अर्धशतकीय पारी के लिए य़ाद किया जाता है। भारतीय क्रिकेट के विकास में उन्होंने काफी योगदान दिया। वह राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ता भी रहे। यशपाल शर्मा दिलीप कुमार के बड़े प्रशंसक थे। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें क्रिकेटर बनाने में दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार ने खास भूमिका निभाई।
यशपाल के पसंदीदा एक्टर थे दिलीप कुमार
इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेटर बनाने में दिलीप कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस बात का खुलासा खुद यशपाल शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा था, अगर क्रिकेट में मेरा कोई करियर बनाने वाला है तो वह यूसुफ भाई यानी दिलीप कुमार हैं। इस दौरान यशपाल ने ये भी कहा था कि मेरे जिंदा रहने तक मेरे एक ही फेवरेट अभिनेता रहेंगे जिन्हें आप दिलीप कुमार के नाम से पहचानते हैं।
दिलीप कुमार ने बीसीसीआई से की थी बात
एक बार दिलीप कुमार ने पंजाब का रणजी मैच देखा था। उस मैच में वह यशपाल शर्मा की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने यशपाल शर्मा से कहा था कि तुम बहुत अच्छी बल्लेबाजी करते हो मैंने तुम्हारे लिए बीसीसीआई से बात की है। उस समय दिलीप कुमार ने बीसीसीआई अधिकारी राजसिंह डूंगरपुर से उनके लिए बात की थी। यशपाल शर्मा इस बात के लिए दिलीप कुमार का ताउम्र एहसान मानते रहे।