फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yashasvi jaiswal surpasses Sachin Tendulkar Shubman Gill in this record Ishaan Kishan joins ms dhoni club

IND vs WI: डेब्यू करते ही यशस्वी ने सचिन-शुभमन को इस मामले में छोड़ा पीछे, धोनी के क्लब में शामिल हुए ईशान

Wed, 12 Jul 2023 09:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका Published by: रोहित राज Updated Wed, 12 Jul 2023 09:27 PM IST
सार

डोमिनिका टेस्ट में दोनों टीमों के कुल तीन खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला। भारत के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर ईशान किशन पहली बार टेस्ट खेलने उतरे। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए एलिक एथेनेज ने डेब्यू किया।

विज्ञापन
yashasvi jaiswal surpasses Sachin Tendulkar Shubman Gill in this record Ishaan Kishan joins ms dhoni club
यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन - फोटो : BCCI/Twitter

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई (बुधवार) को डोमिनिका में हुई। वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डोमिनिका टेस्ट में दोनों टीमों के कुल तीन खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला। भारत के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर ईशान किशन पहली बार टेस्ट खेलने उतरे। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए एलिक एथेनेज ने डेब्यू किया।
विज्ञापन


यशस्वी ने मैदान पर उतरते ही एक खास रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। डेब्यू के समय सबसे ज्यादा प्रथम श्रेणी में सबसे ज्यादा औसत रखने वाले बल्लेबाजों में उनका नाम दर्ज हो गया। यशस्वी ने मुंबई के लिए घरेलू मैचों में 80.21 की औसत से रन बनाए हैं। वह डेब्यू के समय सबसे ज्यादा औसत रखने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और युवा स्टार शुभमन गिल को इस मामले में पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

टेस्ट डेब्यू के समय प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वाधिक औसत वाले भारतीय बल्लेबाज
बल्लेबाज डेब्यू के समय प्रथम श्रेणी मैच डेब्यू के समय प्रथम श्रेणी औसत
विनोद कांबली 27 88.37
प्रवीण आमरे 23 81.23
यशस्वी जायसवाल 15 80.21
रूसी मोदी 38 71.28
सचिन तेंदुलकर 9 70.18
शुभमन गिल 23 68.78



धोनी के खास क्लब में शामिल हुए ईशान
ईशान किशन को भी डेब्यू करने का मौका मिला है। वह भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले झारखंड के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। साल 2000 में बिहार से कटकर झारखंड अलग राज्य बना था। उसके बाद से वहां से दो विकेटकीपर बल्लेबाजों ने भारत के लिए डेब्यू किया है। पहले महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दूसरे ईशान किशन। ईशान को केएस भरत की जगह मौका मिला है। वह इस अवसर का फायदा उठाना चाहेंगे।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज:
क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपाल, रेमन रीफर, जर्मेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), एलिक एथेनेज, जोशुआ डी सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, रहकीम कॉर्नवॉल, अल्जारी जोसफ, केमार रोच, जोमेल वैरिकेन।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed