फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yashasvi Jaiswal joined Mumbai team for Ranji Trophy practiced with Ajinkya Rahane and Shivam Dube

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम से जुड़े यशस्वी जायसवाल, कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ किया अभ्यास

Wed, 15 Jan 2025 05:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 15 Jan 2025 05:06 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 23 वर्षीय बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पांच मैचों की 10 पारियों में 391 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 43.44 का रहा। यशस्वी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने एक शतकीय और दो अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal joined Mumbai team for Ranji Trophy practiced with Ajinkya Rahane and Shivam Dube
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में वापसी का फैसला किया है। इनमें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और शुभमन गिल का नाम शामिल है। अब इस लिस्ट में एक नाम यशस्वी जायसवाल का भी जुड़ गया है। उन्होंने मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को 23 जनवरी से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ टीम के अगले रणजी ट्रॉफी मुकाबले में अपनी उपलब्धता की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

बुधवार को मुंबई की टीम से जुड़े यशस्वी
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 23 वर्षीय बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पांच मैचों की 10 पारियों में 391 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 43.44 का रहा। यशस्वी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने एक शतकीय और दो अर्धशतकीय पारियां खेलीं। अब वह घरेलू क्रिकेट में वापसी करेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने एमसीए को दे दी है। बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल ने सुबह बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में ओपन नेट सत्र में बल्लेबाजी का अभ्यास किया। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ने भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने मंगलवार को किया था अभ्यास
यशस्वी से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी मुंबई की टीम से जुड़े थे। उन्होंने पहले दिन दो अभ्यास सत्र में भाग लिया लेकिन दूसरे दिन वह नजर नहीं आए। उन्होंने मंगलवार को मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास किया था। उम्मीद है कि वह एक या दो दिन में फिर से अभ्यास सत्र में भाग लेंगे। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खामोश रहा हिटमैन का बल्ला
रोहित ऑस्ट्रेलिया के दौर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने तीन टेस्ट मैच की पांच पारियों में केवल 31 रन बनाए जिससे टीम में उनके स्थान को लेकर सवाल उठने लगे थे। वह आखिरी बार रणजी ट्रॉफी में 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलते नजर आए थे। रोहित ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है कि वह जम्मू-कश्मीर के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, चयनकर्ता 20 जनवरी को टीम की घोषणा कर सकते हैं। इस दौरान प्रत्येक खिलाड़ी की उपलब्धता का पता करने के लिए उचित प्रक्रिया अपनाई जाएगी। चयन के लिए रोहित से भी संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed