IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल की खराब फील्डिंग, पहले ख्वाजा फिर लाबुशेन का छोड़ा कैच; कप्तान रोहित हुए गुस्सा
यशस्वी के कैच छोड़ने से आकाश दीप सहित पूरी भारतीय टीम निराश हो गई और कप्तान रोहित शर्मा अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके। यह पहली बार नहीं था जब यशस्वी से कैच छूटा। उन्होंने लाबुशेन से पहले उस्मान ख्वाजा का कैच भी छोड़ दिया था।
विस्तार
यशस्वी के कैच छोड़ने से आकाश दीप सहित पूरी भारतीय टीम निराश हो गई और कप्तान रोहित शर्मा अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके। यह पहली बार नहीं था जब यशस्वी से कैच छूटा। उन्होंने लाबुशेन से पहले उस्मान ख्वाजा का कैच भी छोड़ दिया था। हालांकि, सिराज ने ख्वाजा को 21 रन के स्कोर पर आउट किया। लाबुशेन का कैच छोड़ना भारत को भारी पड़ा क्योंकि उन्होंने खुद को मिले जीवनदान का फायदा उठाया और अर्धशतक जड़ा।
Reaction of Rohit Sharma after Yashasvi Jaiswal dropped a catch.
— Harshit (@spiral_craver) December 29, 2024
In his 8 years of captaincy, I have never seen Virat Kohli react like this. This is why Rohit still prays to be 0.1% as good of a leader as Virat. pic.twitter.com/3vLmpOfoB3
लाबुशेन की अर्धशतकीय पारी की मदद से ही ऑस्ट्रेलिया 250+ रनों की बढ़त हासिल करने में सफल रहा। लाबुशेन को सिराज ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 139 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने कमिंस के साथ सातवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी निभाई। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही। सैम कोंस्टास (8) बुमराह के शिकार बने। इसके बाद सिराज ने उस्मान ख्वाजा (21) को पवेलियन भेजा। सिराज ने फिर स्टीव स्मिथ को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके। इसके बाद बुमराह का कहर देखने को मिला। उन्होंने एक ही ओवर में ट्रेविस हेड (1) और मिचेल मार्श (0) को पवेलियन भेजा। फिर एलेक्स कैरी को बोल्ड किया। कैरी दो रन बना सके।