{"_id":"5da6d0078ebc3e93bc19b1d0","slug":"ravindra-jadeja-fabulous-bowling-records-at-jsaca-stadium-in-ranchi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या धोनी के घर में चलेगा जडेजा का जादू, रांची में खूब बिखेरी हैं गिल्लियां","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या धोनी के घर में चलेगा जडेजा का जादू, रांची में खूब बिखेरी हैं गिल्लियां
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रांची का जेएससीए स्टेडियम 19 अक्टूबर से भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही गांधी-मंडेला टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले की मेजबानी करेगा। जेएससीए स्टेडियम के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इससे पहले 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट खेला गया था जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ था, लेकिन रनों की बरसात हो गई थी।
दोनों टीम के बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे थे। रांची में आई रनों की बाढ़ के बीच एक गेंदबाज ने विपक्षी बल्लेबाजों की गिल्लियां भी खूब बिखेरी थी, जिसका नाम है रवींद्र जडेजा। जडेजा इस बार भी टीम में हैं और सीरीज में अबतक कमाल की गेंदबाजी की है। ऐसे में क्या धोनी के घर में एक बार फिर से जडेजा धमाल मचा पाएंगे। देश की निगाहें उनपर होंगी।
2 of 4
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैदान पर खेले गए एकमात्र टेस्ट में जडेजा ने रांची की पिच पर अपनी फिरकी के मजबूत छाप छोड़े थे। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाने वाली पिच पर जडेजा ने पहली पारी में कंगारू टीम के पांच विकेट झटके थे, वहीं दूसरी पारी में चार विकेट चटकाकर मैच में कुल 9 विकेट अपने नाम किए थे और शानादर फील्डिंग करते हुए केएल राहुल के साथ मिलकर एक रन आउट भी किया था।
3 of 4
ravindra jadeja
रवींद्र जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में अभी तक कमाल की गेंदबाजी की है। उनकी और अश्विन की जोड़ी मेहमानों पर कहर ढा रही है। इस सीरीज में जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले जडेजा 10वें भारतीय गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
रवींद्र जडेजा ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर के मैदान पर किया था। टेस्ट क्रिकेट में जडेजा ने नौ बार पांच विकेट और एक बार 10 विकेट चटकाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।