{"_id":"62cc5e487457f25428630e1a","slug":"wtc-points-table-australia-lost-first-place-sri-lanka-at-number-three-with-victory-loss-to-india-pakistan-icc-world-test-championship-points-table","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया पहला स्थान, श्रीलंका जीत के साथ तीसरे नंबर पर, भारत-पाकिस्तान को हुआ नुकसान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया पहला स्थान, श्रीलंका जीत के साथ तीसरे नंबर पर, भारत-पाकिस्तान को हुआ नुकसान
Tue, 12 Jul 2022 10:50 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:50 AM IST
सार
हार के ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला स्थान गंवाना पड़ा है। वह अब 70 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर लुढ़क गया है। दक्षिण अफ्रीका 71.43 फीसदी अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। श्रीलंका के जीत के बाद 54.17 फीसदी अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने
- फोटो : ICC/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह साल के लंबे इंतजार के बाद श्रीलंका ने टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। उसने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में कंगारू टीम को पारी और 39 रन से हराया। मैच के चौथे दिन सोमवार (11 जुलाई) को गॉल स्टेडियम में श्रीलंकाई टीम ने इतिहास रच दिया। उसने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में पारी के अंतर से हराया है। इस जीत का फायदा भी उसे हुआ। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
हार के ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला स्थान गंवाना पड़ा है। वह अब 70 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर लुढ़क गया है। दक्षिण अफ्रीका 71.43 फीसदी अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। श्रीलंका के जीत के बाद 54.17 फीसदी अंक हो गए हैं। कंगारू टीम पर शानदार जीत के बाद उसने तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। उसके जीतने के कारण भारत और पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है।
पाकिस्तान और भारत को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान 52.38 फीसदी अंक के चौथे और भारत 52.08 फीसदी अंक के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गया है। श्रीलंका की इस ऐतिहासिक जीत ने भारत के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
भारत को जीतने होंगे अपने सभी छह मैच
भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे छह मैच जीतने होंगे। टीम इंडिया को घरेलू जमीन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके अलावा दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम बांग्लादेश जाएगी। छह मैचों में जीत के साथ-साथ रैंकिंग में ऊपर की टीमों की हार की कामना करनी होगी।
चैंपियन न्यूजीलैंड आठवें स्थान पर
भारत के बाद छठे स्थान पर वेस्टइंडीज (50 फीसदी अंक), सातवें स्थान पर इंग्लैंड (33.33 फीसदी अंक), आठवें स्थान पर न्यूजीलैंड (25.93 फीसदी अंक) और नौवें स्थान पर बांग्लादेश (13.33 फीसदी अंक) है।