फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Points Table 2025-27 Update ICC Test Teams Standing and Rankings After IND vs SA 2nd Test Match Result

WTC Points Table: टेस्ट सीरीज में करारी हार से भारत को हुआ बड़ा नुकसान, तालिका में पाकिस्तान से भी नीचे पहुंचा

Wed, 26 Nov 2025 12:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 26 Nov 2025 12:48 PM IST
सार

ICC WTC 2025-27 Points Table Update: दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट 408 रन से जीतकर भारत का दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया। इस करारी हार से भारत को बड़ा नुकसान हुआ है और वह डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में पाकिस्तान से भी नीचे पहुंच गया है।

विज्ञापन
WTC Points Table 2025-27 Update ICC Test Teams Standing and Rankings After IND vs SA 2nd Test Match Result
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टेस्ट टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारत को घरेलू जमीन पर 0-2 से क्लीन स्वीप की शर्मिंदगी झेलनी पड़ी जिसका असर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका पर भी पड़ा है। इस करारी हार से भारत को बड़ा नुकसान हुआ है और वह डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में पाकिस्तान से भी नीचे पहुंच गया है। 
विज्ञापन

टेस्ट में भारत की रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार
भारत को घर पर एक और शर्मनाक हार मिली है। दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट 408 रन से जीतकर भारत का दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया। कोलकाता टेस्ट को दक्षिण अफ्रीका ने 30 रन से अपने नाम किया था। दक्षिण अफ्रीका ने 549 रन का लक्ष्य रखा था। विश्व टेस्ट चैंपियन ने भारत को दूसरी पारी में 140 रन पर समेट दिया और 408 रन से जीत दर्ज की। यह भारत की ओवरऑल टेस्ट में और घर पर रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम इंडिया को 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में 342 रन से हराया था।  13 महीने के अंदर घर पर भारत को दूसरी बार किसी टीम ने टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले अक्तूबर-नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी यह हार शर्मनाक है क्योंकि इससे भारत की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने शीर्ष दो में मजबूत की स्थिति
दक्षिण अफ्रीका ने डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में शीर्ष दो में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम ने मौजूदा चक्र में अब तक चार टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से तीन में उसे जीत मिली है, जबकि एक मैच टीम ने गंवाया है। दक्षिण अफ्रीका के फिलहाल 36 अंक है और वह 75 पीसीटी प्रतिशत के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है। वहीं, भारतीय टीम अब पांचवें स्थान पर खिसक गई है और पाकिस्तान भी फिहलाल उससे ऊपर है। भारत ने नौ में से चार टेस्ट मैच हारे हैं, जबकि इतने ही जीते हैं। उसका एक मुकाबला ड्रॉ रहा है और वह 52 अंक तथा 48.15 पीसीटी के साथ पांचवें स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम दो मैच में एक जीत, एक हार के साथ 12 अंक और 50 पीसीटी के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर बरकरार
ऑस्ट्रेलिया की टीम डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चार मैच खेले हैं और चारों मैचों में उसे जीत मिली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 48 अंक और 100 पीसीटी के साथ शीर्ष पर मौजूद है। श्रीलंका की टीम 66.67 पीसीटी के साथ तीसरे नंबर पर है। मालूम हो कि डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed