फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Points Table 2025-27 Update ICC Test Teams Standing and Rakings After India vs England Lords Match

WTC Points Table: लॉर्ड्स में जीत का इंग्लैंड को हुआ फायदा, भारत से छीना तीसरा स्थान; शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया

Mon, 14 Jul 2025 10:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 14 Jul 2025 10:01 PM IST
सार

मेजबानों ने भारत के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 170 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। इसी के साथ बेन स्टोक्स की टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 की बढ़त हासिल कर ली।

विज्ञापन
WTC Points Table 2025-27 Update ICC Test Teams Standing and Rakings After India vs England Lords Match
रवींद्र जडेजा-बेन स्टोक्स - फोटो : PTI

विस्तार

ICC WTC 2025-27 Points Table Update : इंग्लैंड ने भारत को लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रनों से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) की अंक तालिका में बड़ा बदलाव कर दिया। भारतीय टीम को इस हार से नुकसान हुआ है। बता दें कि, मेजबानों ने भारत के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 170 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। इसी के साथ बेन स्टोक्स की टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 की बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन

WTC Points Table 2025-27 Update ICC Test Teams Standing and Rakings After India vs England Lords Match
इंग्लैंड ने भारत को हराया - फोटो : PTI
चौथे स्थान पर खिसका भारत
इंग्लैंड ने भारत पर तीसरे टेस्ट में जीत के साथ तीसरा स्थान हासिल कर लिया। वहीं, भारत चौथे स्थान पर खिसक गया। तीन मैचों में दो जीत के साथ इंग्लैंड के 24 अंक हो गए और अंक प्रतिशत 66.67 का हो गया। वहीं, भारत को तीन मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है। उनके खाते में 12 अंक हैं और उनका अंक प्रतिशत 33.33 का है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) की अंक तालिका में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया है जिसने दो मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में जीत दर्ज की है। उसके खाते में 24 अंक हैं और अंक प्रतिशत 100 का है। दूसरे पायदान पर 16 अंक और 66.67 अंक प्रतिशत के साथ श्रीलंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

WTC Points Table 2025-27 Update ICC Test Teams Standing and Rakings After India vs England Lords Match
इंग्लैंड ने भारत को हराया - फोटो : PTI
170 रन पर सिमटी भारतीय टीम
भारत की दूसरी पारी झटके के साथ शुरू हुई। कुल पांच के स्कोर पर जोफ्रा आर्चर ने यशस्वी जायसवाल को विकेट के पीछ जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराया। वह खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद मोर्चा केएल राहुल और करुण नायर ने संभालने की कोशिश की। दोनों ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 36 रन जोड़े। ब्रायडन कार्स ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने नायर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 33 गेंदों में एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान शुभमन गिल पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी कुछ बड़ा कारनामा करने से नाकाम रहे। उन्हें भी कार्स ने ही एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद बेन स्टोक्स ने नाइट वॉचमैन के तौर पर आए आकाश दीप को बोल्ड कर दिया। वह 11 गेंदों में सिर्फ एक रन बना पाए। 
विज्ञापन

WTC Points Table 2025-27 Update ICC Test Teams Standing and Rakings After India vs England Lords Match
रवींद्र जडेजा - फोटो : PTI
पांचवें दिन का खेल 58/4 के स्कोर से शुरू हुआ। पहले सत्र में टीम ने तीन विकेट गंवाए। लंच से पहले भारत ने ऋषभ पंत (9 रन), केएल राहुल (39 रन) के विकेट गंवाए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर खाता नहीं खोल सके। फिर नीतीश (13) भी पवेलियन लौटे। तीसरे टेस्ट का नतीजा तीसरे सत्र में आया। एक वक्त लग रहा था कि दूसरे सत्र के खत्म होने तक इस मैच का नतीजा निकल आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरे सत्र की शुरुआत रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की साझेदारी से हुई। उस वक्त जडेजा 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे और भारत को जीत के लिए 81 रनों की जरूरत थी। करीब 1:30 घंटे तक क्रीज पर डटे रहने के बाद बुमराह आउट हुए। उन्हें बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने बुमराह को सैमुअल कुक के हाथों कैच कराया। नौवें विकेट के लिए बुमराह ने जडेजा के साथ 132 गेंदों में 35 रन जोड़े।

WTC Points Table 2025-27 Update ICC Test Teams Standing and Rakings After India vs England Lords Match
सिराज-जडेजा - फोटो : PTI
बुमराह के बाद जडेजा को सिराज का साथ मिला। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 80 गेंदों में 23 रन जोड़े। सिराज का विकेट गिरते ही भारत की जीत की उम्मीदें समाप्त हो गईं। इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर ने 75वें ओवर की पांचवीं गेंद ऑफ ब्रेक डाली, जिसे सिराज ने डिफेंड किया। लेकिन गेंद पिच पर गिरने के बाद बैक स्पिन हुई और स्टंप्स से जाकर टकरा गई। इस तरह आउट होने के बाद सिराज भावुक हो गए और मैदान पर अफसोस जताते नजर आए। वह चार रन बना पाए जबकि जडेजा 181 गेंदों में 61 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 150 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 25वां अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि ब्रायडन कार्स को दो सफलता मिलीं। वहीं, क्रिस वोक्स और शोएब बशीर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed