{"_id":"65ec3da1cc2a0da05d027428","slug":"wtc-points-table-2023-25-update-afte-ind-vs-eng-5th-test-icc-teams-ranking-position-india-beats-england-2024-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC: अब न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच में कोई भी जीते, भारत टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में शीर्ष पर रहेगा बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC: अब न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच में कोई भी जीते, भारत टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में शीर्ष पर रहेगा बरकरार
Sat, 09 Mar 2024 04:14 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 09 Mar 2024 04:14 PM IST
सार
ICC WTC 2025 Points Table Update : इस जीत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अंक तालिका में भारत की स्थिति को और मजबूत कर दिया है। अब क्राइस्टचर्च में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के नतीजे से अंक तालिका पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में जीत के साथ भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हरा दिया। यह टीम इंडिया की इंग्लैंड पर पारी के अंतर से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2016 में भारत ने इंग्लिश टीम को चेन्नई में पारी और 75 रन से शिकस्त दी थी। इस जीत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अंक तालिका में भारत की स्थिति को और मजबूत कर दिया है। अब क्राइस्टचर्च में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के नतीजे से अंक तालिका पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
अंक तालिका का हाल
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला टेस्ट जीता था। न्यूजीलैंड की हार से भारत को फायदा हुआ था और टीम शीर्ष पर पहुंच गई थी। भारत का अंक प्रतिशत 68.51 है। उसने अपने नौ में से छह मुकाबले जीते हैं और दो में हार मिली है। एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। भारत के 74 अंक हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर लुढ़क गई थी। उसने अभी तक पांच टेस्ट खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है। एक में कीवी टीम को हार मिली है। कीवी टीम 36 अंक और 60 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर लुढ़क गई है। ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत 59.09 है। उसके 78 अंक हैं। कंगारुओं ने अभी तक 11 टेस्ट खेले हैं और सात में जीत हासिल की है। तीन में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार मिली है और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है।
बांग्लादेश 50 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान का अंक प्रतिशत 36.66 है और वह पांचवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज 33.33 अंक प्रतिशत के साथ छठे और दक्षिण अफ्रीका 25 अंक प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर है। भारत से पांचवें टेस्ट में हारने के बाद इंग्लैंड का अंक प्रतिशत गिरा है। उसका अंक प्रतिशत 19.44 से घटकर 17.5 हो गया है। हालांकि, टीम आठवें स्थान पर बनी हुई है। इंग्लैंड ने अभी तक 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में 10 टेस्ट खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है। छह मैच हारे हैं और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। श्रीलंका का अंक प्रतिशत शून्य है और वह नौवें स्थान पर है।

लियोन
- फोटो : Social Media
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड टेस्ट से फर्क नहीं पड़ेगा
भारत इस जीत से अब कुछ समय तक पहले स्थान पर रह सकता है। हालांकि, अगर पांचवां टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त होता या यदि इंग्लैंड जीत जाता, तो यह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों के लिए अंक तालिका में टेबल-टॉपर्स के रूप में भारत से आगे निकलने का दरवाजा खोल देता, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट आठ मार्च से क्राइस्टचर्च में शुरू हुआ।

ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
धर्मशाला टेस्ट में क्या हुआ?
धर्मशाला टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी तीसरे दिन 477 रन पर समाप्त हो गई। टीम इंडिया ने 259 रन की बढ़त हासिल की। जवाब में इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 195 रन ही बना सकी। भारत ने पारी और 64 रन से मैच जीतने के अलावा सीरीज पर भी 4-1 से कब्जा जमाया। पांचवें टेस्ट में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड और यशस्वी जायसवाल को सबसे ज्यादा रन (712) बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया।