{"_id":"64807f6af04a86cd2e0d2bee","slug":"wtc-final-first-test-match-at-the-oval-in-june-in-146-years-of-history-of-test-cricket-ind-vs-aus-final-2023-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC Final: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल में बना अनोखा रिकॉर्ड, 146 साल के टेस्ट इतिहास में ओवल में पहली बार हुआ ऐसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल में बना अनोखा रिकॉर्ड, 146 साल के टेस्ट इतिहास में ओवल में पहली बार हुआ ऐसा
Wed, 07 Jun 2023 06:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 07 Jun 2023 06:36 PM IST
सार
ओवल के मैदान में अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को मिलाकर कुल 105 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें सिर्फ एक मैच जून में, आठ मैच जुलाई में, 88 मैच अगस्त में और आठ मैच सितंबर में खेले गए हैं।
विज्ञापन
ओवल में जून में पहली बार कोई टेस्ट खेला जा रहा है
- फोटो : ICC
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि 146 साल के इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ओवल स्टेडियम में जून के महीने में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। दरअसल, टेस्ट सीजन आमतौर पर मई में खत्म हो जाता है और जून के आखिर या जुलाई में नए सीजन की शुरुआत होती है।
विज्ञापन
इससे पहले ओवल में सबसे जल्दी किसी टेस्ट मैच की शुरुआत 41 साल पहले यानी 1982 में सात जुलाई को हुई थी। तब वह मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। यह मैच ड्रॉ रहा था। अब भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच (सात जून) ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवल में जून में पहला टेस्ट
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : ICC
ओवल के मैदान में अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को मिलाकर कुल 105 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें सिर्फ एक मैच जून में, आठ मैच जुलाई में, 88 मैच अगस्त में और आठ मैच सितंबर में खेले गए हैं। ओवल में एवरेज फर्स्ट इनिंग्स स्कोर 343 रन है। वहीं, एवरेज सेकंड इनिंग्स स्कोर 304 रन है। एवरेज थर्ड इनिंग्स स्कोर 238 रन और एवरेज फोर्थ इनिंग्स स्कोर 156 रन है। ओवल में हाईएस्ट टोटल 903/7 का रहा है, जो इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए थे। वहीं, यहां लोएस्ट टोटल 44/10 का रहा है, जो ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए थे।
ओवल का रिकॉर्ड
ओवल में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने अब 38 मैच जीते हैं, जबकि पहले फील्डिंग करने वाली टीम ने 29 मैच जीते हैं। 37 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड ने इस मैदान पर 58 टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया ने 15 टेस्ट, वेस्टइंडीज और भारत ने छह-छह टेस्ट, न्यूजीलैंड ने सात टेस्ट, पाकिस्तान ने चार टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका ने नौ टेस्ट खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 15 में से चार और भारत ने छह में से सिर्फ एक टेस्ट ओवल में जीते हैं।
मैच में क्या हुआ?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच की बात करें तो भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। 2021 में खेले गए पहले संस्करण के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल रही है।
टॉस के वक्त कप्तान रोहित ने क्या कहा?
टॉस के दौरान कप्तान रोहित ने कहा- हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। हम यह फैसला ओवरकास्ट कंडीशन की वजह से ले रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि पिच बहुत ज्यादा बदलेगी। आपको अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी और शीर्ष पर आना होगा। टीम में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को शामिल किया है। जडेजा खेल रहे हैं और अश्विन को शामिल नहीं किया है।
अश्विन को टीम से बाहर रखना हमेशा कठिन होता है। वह इतने वर्षों में हमारे लिए मैच विजेता रहे हैं, लेकिन आपको वो चीजें करनी होती हैं जो टीम के लिए जरूरी होती हैं और आखिरकार हम उस फैसले के साथ आए। रहाणे काफी अनुभव लेकर आए हैं। उन्होंने 80 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।
टॉस के दौरान कप्तान रोहित ने कहा- हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। हम यह फैसला ओवरकास्ट कंडीशन की वजह से ले रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि पिच बहुत ज्यादा बदलेगी। आपको अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी और शीर्ष पर आना होगा। टीम में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को शामिल किया है। जडेजा खेल रहे हैं और अश्विन को शामिल नहीं किया है।
अश्विन को टीम से बाहर रखना हमेशा कठिन होता है। वह इतने वर्षों में हमारे लिए मैच विजेता रहे हैं, लेकिन आपको वो चीजें करनी होती हैं जो टीम के लिए जरूरी होती हैं और आखिरकार हम उस फैसले के साथ आए। रहाणे काफी अनुभव लेकर आए हैं। उन्होंने 80 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।