फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final 2025 SA vs AUS world test championship 2025 final lords final updates winners list

WTC Final Winners: गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराकर दक्षिण अफ्रीका के सिर सजा ताज, अब तक ट्रॉफी जीतने वाली टीमें

Sat, 14 Jun 2025 05:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 14 Jun 2025 05:20 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली तीसरी टीम है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2021-23 सत्र का खिताब जीता था। वहीं, 2019-21 सत्र का खिताब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर अपने नाम किया था।

विज्ञापन
WTC Final 2025 SA vs AUS world test championship 2025 final lords final updates winners list
दक्षिण अफ्रीका ने जीता खिताब - फोटो : ANI
loader

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 का खिताब अपने नाम कर लिया। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने ब्यू वेबस्टर और स्टीव स्मिथ की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 212 रन बनाए थे। इस दौरान कगिसो रबाडा ने कुल पांच विकेट हासिल किए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर समाप्त हो गई थी, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की बढ़त मिल गई। इस दौरान कप्तान पैट कमिंस ने कुल छह विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत 207 रन बनाए और 281 रनों की कुल बढ़त हासिल की। 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन एडेन मार्करम की शतकीय और कप्तान तेम्बा बावुमा की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 282 रन बनाए और खिताब अपने नाम कर लिया। दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली तीसरी टीम है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2021-23 सत्र का खिताब जीता था। वहीं, 2019-21 सत्र का खिताब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर अपने नाम किया था।
विज्ञापन


कैसे तय होती हैं फाइनलिस्ट टीमें?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है जिसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) करता है। यह दो साल का होता है जिसमें सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाता है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लीग चरण में कुल नौ टीमें भाग लेती हैं। इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। हर टीम 6 सीरीज खेलती है जिनमें तीन घरेलू और तीन विदेशी सीरीज शामिल होती हैं। हर सीरीज में 2-5 टेस्ट मैच हो सकते हैं। लीग चरण में टीमों के अंक प्रतिशत के आधार पर फाइनलिस्ट टीमें तय होती हैं।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने जीता था पहला खिताब
पहला संस्करण 2019 एशेज सीरीज के साथ शुरू हुआ था और जून 2021 में समाप्त हुआ। फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला गया था, जिसमें कीवियों ने तत्कालीन कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम को मात दी थी। 17 मैचों में 12 मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। 

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर जीता था खिताब
दूसरा संस्करण चार अगस्त, 2021 से शुरू हुआ और जून, 2023 में समाप्त हुआ। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना हुआ था। लंदन में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था। उस वक्त भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed