{"_id":"64858cb03d120a55890bcfd9","slug":"wtc-final-2023-day-5-ind-vs-aus-london-weather-forecast-kennington-oval-stadium-pitch-report-in-hindi-2023-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Oval Weather: ओवल में आखिरी दिन बारिश के आसार, एक घंटे खेल रुका तो रिजर्व डे तक जा सकता है मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS Oval Weather: ओवल में आखिरी दिन बारिश के आसार, एक घंटे खेल रुका तो रिजर्व डे तक जा सकता है मैच
Sun, 11 Jun 2023 02:28 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:28 PM IST
सार
London Weather Forecast, India vs Australia WTC Final 2023: ओवल के मैदान में मैच के चौथे दिन भी बारिश के आसार थे, लेकिन पूरे दिन कोई बारिश नहीं हुई। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पांचवें दिन भी बारिश नहीं होगी।
विज्ञापन
ओवल के मैदान में मैच के पांचवें दिन बारिश हो सकती है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इंग्लैंड के ओवल मैदान में चार दिन का खेल हो चुका है। इस मैच में तीन पारियां हो चुकी हैं और अब भारतीय टीम को जीत के लिए 280 रन की जरूरत है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीतने के लिए सात विकेट लेने हैं। फाइनल मुकाबले में सिर्फ एक दिन का खेल बाकी है, लेकिन बारिश ये सारे समीकरण बदल सकती है। ओवल के मैदान में मैच के चौथे दिन बारिश के आसार थे, लेकिन मैदान में एक बूंद नहीं गिरी और दिन का पूरा खेल हुआ।
मैच के पांचवें दिन भी ओवल में बारिश के आसार हैं। बारिश की वजह से अगर एक घंटे या उससे ज्यादा का खेल खराब होता है तो यह मैच रिजर्व डे तक जा सकता है। हालांकि, भारतीय टीम ने इस मैच में काफी तेज बल्लेबाजी की है और अगर 60-70 ओवर का खेल होता है तो मैच का नतीजा आने की संभावना है।
यह मैच ड्रॉ होने की स्थिति में ट्रॉफी दोनों टीमों के बीच बंट जाएगी। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। वहीं, पांचवें दिन बारिश के आसार काफी ज्यादा हैं और यह मैच छठे दिन में भी जा सकता है। एक्यूवेदर की वेबसाइट के अनुसार लंदन में स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे बारिश होने के आसार 61 फीसदी हैं। हालांकि, 10 बजे तक यह कम होकर 49 फीसदी हो जाते हैं। दोपहर तीन बजे तक मौसम एक समान रहने की उम्मीद है। वहीं, दोपहर तीन बजे बारिश के आसार 65 फीसदी हैं। हालंकि, शाम में बारिश की संभावना सिर्फ दो फीसदी है, लेकिन तब तक दिन का खेल खत्म हो जाएगा। ऐसे में यह मैच रिजर्व डे पर जाने की संभावना काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
रविवार के दिन बारिश होने पर सोमवार को मैच खेला जाएगा। हालांकि, यदि बारिश की वजह से एक घंटे से कम का खेल खराब होता है तो अगले दिन कोई खेल नहीं होगा और मैच का नतीजा रविवार को ही आ जाएगा।