फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC final 2021: team india beware of Kiwi bowlers Tim Southee and Kyle Jamieson 

WTC final: इन दो कीवी गेंदबाजों ने उड़ाई टीम इंडिया की नींद, इंग्लैंड के नौ बल्लेबाजों को किया चलता

Sat, 05 Jun 2021 10:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 05 Jun 2021 10:50 PM IST
सार

कीवी गेंदबाजों ने भारतीय टीम की नींद उड़ा दी है। टीम साउथी और जैमीसन ने इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह की गेंदबाजी की है, वह काबिले तारीफ है। इन दो गेंदबाजों ने मिलकर इंग्लैंड के नौ बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन
WTC final 2021: team india beware of Kiwi bowlers Tim Southee and Kyle Jamieson 
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @mayankcricket

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है। 18 जून से भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। फिलहाल कीवी टीम लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही है। पहले टेस्ट में कीवी गेंदबाजों के आगे इंग्लिश बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 378 रन बनाए। जवाब इंग्लैंड की पहली पारी 275 पर ही सिमट गई। न्यूजीलंड की तरफ से टिम साउथी (6 विकेट) और काइल जैमीसन (3 विकेट) ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए नौ विकेट चटकाए। कीवी गेंदबाजों के इस धारदार गेंदबाजी से भारतीय टीम की नींद तो जरूर उड़ी होगी, क्योंकि डब्ल्यूटीसी के फाइनल में ज्यादा दिन का समय नहीं बचा है। साउदी ने 25.1 ओवर में 43 रन देकर छह विकेट चटकाए। वहीं, जैमिसन ने 83 रन देकर तीन विकेट झटके। 

विज्ञापन


गेंदबाजों के अलावा भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे से भी बचकर रहना होगा। कॉन्वे ने अपने डेब्यू टेस्ट में जिस तरह से बल्लेबाजी की है, वह बेजोड़ है। कॉनवे ने पहली पारी में 347 गेंदों पर 22 चौके और एक छक्के की मदद से 200 रन बनाए। कॉन्वे इंग्लैंड की धरती पर सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बने। इसके साथ ही डेब्यू मैच में लॉर्ड्स के मैदान पर दोहरा शतक जमाने वाले वह पहले बल्लेबाज रहे। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केएस रंजीतसिंहजी का 125 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने मैनचेस्टर में 1896 में 154 रन की पारी खेली थी। कॉनवे मैथ्यू सिंक्लेयर (वेस्टइंडीज के खिलाफ 1999 में 214 रन) के बाद टेस्ट पदार्पण पर दोहरा शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed