{"_id":"60ccb4978ebc3e2db03767e2","slug":"wtc-final-2021-sunil-gavaskar-says-team-india-might-change-their-playing-xi-before-toss","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTC FINAL 2021: गावस्कर का बड़ा बयान, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC FINAL 2021: गावस्कर का बड़ा बयान, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव
Fri, 18 Jun 2021 08:28 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 18 Jun 2021 08:28 PM IST
सार
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज और इस मैच के कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फाइनल के लिए भारतीय टीम शनिवार को टॉस से पहले अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के पहले दिन का खेल शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। लगातार बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो पाया था। अब शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे से खेल शुरू होगा। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज और इस मैच के कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फाइनल के लिए भारतीय टीम शनिवार को टॉस से पहले अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है।
विज्ञापन
गावस्कर ने 'आज तक' से बातचीत में कहा कि भले ही टीम की घोषणा कल की गई हो लेकिन फाइनल कुछ भी नहीं हुआ है। गावस्कर ने कहा कि टीम इंडिया दो स्पिनरों में से किसी एक को चुन सकती है और एक अतिरिक्त बल्लेबाज को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकती है। उन्होंने कहा कि एक कप्तान के रूप में जब मैं एक स्पिनर या एक अतिरिक्त बल्लेबाज खेलने के बीच भ्रमित होता था, तो मैं टॉस से ठीक पहले विपक्षी टीम की प्लेइंग इलेवन को देखता था और टीम को अपने पेपर पर बदल देता था।
विज्ञापन
बता दें कि टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबले के लिए गुरुवार को अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की थी। इस टीम में केएल राहुल और मोहम्मद सिराज को शामिल नहीं किया गया था। वहीं, टीम में हनुमा विहारी, उमेश यादव, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी को जहग दी गई है। हालांकि, कीवी टीम ने अभी तक अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
फाइनल के लिए अभी तक ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग XI
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी।