WTC Final 2021: बारिश ने बिगाड़ा पहले दिन का खेल, आईसीसी पर भड़के फैंस, सुनाई खरी-खरी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच के पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया है। ेएजिस बाउल में दिन भर बारिश होती रही जिसके चलते अंपायरों खेल को रद्द करने का फैसला लिया।
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच के पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया है। साउथम्पटन में लगातार हो रही बारिश के चलते खेल हो पाना मुश्किल था। अंपायरों ने कई बार मैदान का मुआयना किया लेकिन मैदान गीला होने के कारण खेल होना संभव नहीं था। इसके बाद मैच अधिकारियों और अंपायरों ने पहले दिन का खेल रद्द घोषित कर दिया। खराब मौसम के चलते इस मैच में टॉस तक नहीं हुआ।
इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल रद्द होने के बाद फैन्स ने आईसीसी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को खूब खरी-खोटी सुनाई। कुछ फैन्स ने आईसीसी को साल 2019 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच की भी याद दिलाई। यह विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबलो में बारिश से खलल डाला जिसमें भारत की हार हुई थी। फैन्स आईसीसी से अक्सर इस बात को लेकर नाराज हैं कि उसने फाइनल के लिए ऐसे मैदान का चयन क्यों किया जहां पर खेल बारिश से प्रभावित हो।
आईसीसी को लताड़ लगाते हुए सुदर्शन शेट्टी नाम के यूजर ने लिखा, भारत का तीसरा वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़़ दिया था। वहीं विश्ट टेस्ट चैंपियन मुकाबले का पहला दिन बारि ने धो दिया है।
@ICC Spoiled India’s 3rd ODI World Cup dream by keeping semi final match at England 🏴 Now they are spoiling 1st #WTC21 dream also by again keeping match there at England.ICC better look other places for such a crucial matches #INDvNZ @BCCI #cbwtcfinal2021 #WorldTestChampionship
— Sudarshan Shetty (@tweet_sudarshan) June 18, 2021
वहीं अशी यादव ने लिखा, डियर आईसीसी वेन्यू तय करते वक्त आपका ध्यान कहां था?
Dear @ICC what in the world were you high on, while deciding the #WTC21 venue?? Duhh like everyone knows it’s whether conditions and still being so stupid and for something like this???#WTCFinal2021 #WorldTestChampionship #INDvNZ #ICCWTCFinal #WTCFinal
— Ashi yadav (@Ashiyad95738320) June 18, 2021
एक अन्य यूजर सागर ने लिखा कि बड़े मैचों के लिेए आईसीसी को वर्ल्ड मैप देख लेना चाहिेए।
The world map that ICC refers to, before selecting a venue for an important event pic.twitter.com/2JIoIxWSPe
— Sagar (@sagarcasm) June 18, 2021